×

किसान आंदोलन: भारत बंद से बढ़ेंगी मुश्किलें, ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद भी किसान गांवों के रास्ते से दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। आज यानी सोमवार को भी दिल्ली में कई बॉर्डर पूरी तरह से बंद हैं तो कुछ को आंशिक तौर पर बंद रखे गए हैं। सबसे ज़्यादा परेशानी नोएडा, गाज़ियाबाद और गुरुग्राम बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल होने पर आ सकती है।

Newstrack
Published on: 7 Dec 2020 6:20 AM GMT
किसान आंदोलन: भारत बंद से बढ़ेंगी मुश्किलें, ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
X
सोमवार को भी दिल्ली में कई बॉर्डर पूरी तरह से बंद हैं तो कुछ को आंशिक तौर पर बंद रखे गए हैं।

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के चलते प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आठ दिसंबर यानी मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इसे लेकर किसानों की तैयारियां चल रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन तैयारियों के चलते आज बड़ी तदाद में किसान दिल्ली आ सकते हैं। हालांकि, दिल्ली के तमाम बॉर्डर पर दिल्ली, यूपी और हरियाणा पुलिस किसानों को रोकने के लिए मुस्तैद है।

ये भी पढ़ें: भारत बंद का असर: जान लें क्या-क्या खुलेगा, कैसा रहेगा सामान्य जनजीवन

गांवों के रास्ते से दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसान

पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद भी किसान गांवों के रास्ते से दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। आज यानी सोमवार को भी दिल्ली में कई बॉर्डर पूरी तरह से बंद हैं तो कुछ को आंशिक तौर पर बंद रखे गए हैं। सबसे ज़्यादा परेशानी नोएडा, गाज़ियाबाद और गुरुग्राम बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल होने पर आ सकती है।

आज ट्रैफिक का क्‍या है अपडेट?

आज नोएडा लिंक रोड पर चिल्‍ला बॉर्डर बंद है। यहां दिल्‍ली आने के लिए आप डीएनडी का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा एनएच 24 पर गाजीपुर बॉर्डर बंद है। अप्‍सरा, भोपरा और डीएनडी के जरिए आप गाज़ियाबाद से दिल्‍ली आ सकते हैं। साथ ही टिकरी, झरोड़ा बॉर्डर पूरी तरह बंद हैं। बदोसराय बॉर्डर को सिर्फ हल्‍की गाड़‍ियों के लिए खोला गया है। वहीं झटीकरा बॉर्डर से भी सिर्फ दोपहिया वाहन ही आ-जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: विपक्ष में आकर शरद पवार ने बदला रंग, कृषि मंत्री रहते की थी मुक्त बाजार की वकालत

पुलिस चेकिंग से हो रही परेशानी

गौरतलब है कि आंदोलन के चलते एक बार फिर चिल्ला बॉर्डर को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। दिल्ली आने वाले लोगों पर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से निगाह रख रही है। इसी के चलते दिल्ली में आने-जाने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदरपुर बॉर्डर के रास्ते हरियाणा आने-जाने का रूट भी कांलिंदी कुंज के पास पुलिस चेकिंग के चलते परेशानी का सबब बना हुआ है।

Newstrack

Newstrack

Next Story