×

मातम में बदली शिवरात्रि: बिछ गई भक्तों को लाशें, जान कांप जाएगी रूह

बड़ी खबर मध्य प्रदेश से है, जहां शिवरात्रि के मौके पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार पानी में डूब गयी, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।

Shivani Awasthi
Published on: 21 Feb 2020 4:38 AM GMT
मातम में बदली शिवरात्रि: बिछ गई भक्तों को लाशें, जान कांप जाएगी रूह
X

भोपाल: बड़ी खबर मध्य प्रदेश से है, जहां शिवरात्रि के मौके पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार पानी में डूब गयी, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि ये लोग कांवड़ लेकर वन खंडेश्वर मंदिर आये थे, इस दौरान ये हादसा हो गया। युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

भिंड में कांवड़ लेकर दर्शन करने पहुंचे तीन युवकों की डूब कर मौत:

मध्य प्रदेश के भिंड में शिवरात्रि के मौके पर कांवड़ लेकर दर्शन करने पहुंचे तीन युवकों की हादसे में मौत हो गयी। दरअसल, तीन युवक अपनी कार से वन खंडेश्वर मंदिर आये थे। इसी दौरान उनकी कार गौरी सरोवर में डूब गयी। जानकारी के मुताबिक, हादसा आधी रात करीब ढाई बजे हुआ।

ये भी पढ़ें: अब टेंशन फ्री होली: मार्च में मिलेगा बड़ा तोहफा, गैस सिलेंडर के दाम होंगे बहुत कम

कार समेत सरोवर में डूब गये तीन लोग:

बताया जा रहा है कि लग्जरी कार अनियंत्रित होकर सरोवर में जा गिरी। मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी के बाद कलेक्टर और एसपी टीम सहित मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद करें की मदद से कार को सरोवर से निकाला गया। कार में से तीन शव बरामद हुए है। मृतकों की पहचान ब्रज मोहन सिंह, चंद्रभान सिंह और ब्रज किशोर शर्मा के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें: इस गांव में लोग ना पीते शराब,ना खाते हैं मांसाहार, मुगल काल से चला आ रहा रिवाज

ढाई घंटें चला रेस्क्यू, शवों की हुई शिनाख्त:

बता दें कि कार निकालने में टीम के पसीने छूट गये थे। करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला। जिसके बाद तीन युवकों की लाशें निकल सकी। तीनों गाड़ी में फंसे थे और कार के गेट खुले हुए थे तीनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। मृतकों के नाम ब्रज मोहन सिंह, चंद्रभान सिंह और ब्रज किशोर शर्मा हैं। घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गयी। मौके पर परिवार ने पहुंच कर शवों की शिनाख की।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story