×

सेना से कांपे आतंकी: 2 घंटे तक चला अभियान, लश्कर में भर्ती 3 युवक गिरफ्तार

ये युवक पिछले कुछ दिनों से गायब चल रहे थे। इतने में ये युवक लश्कर की ट्रेनिंग लेने गए हुए थे। जहां से जब ये लौटे तो पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Aradhya Tripathi
Published on: 21 May 2020 6:43 AM GMT
सेना से कांपे आतंकी: 2 घंटे तक चला अभियान, लश्कर में भर्ती 3 युवक गिरफ्तार
X

देश का युवा देश का भविष्य होता है। चाहें कोई घर हो या देश हर जगह युवाओं को बड़ा ही बोलबाला रहता है। ये ही युवा देश का भविष्य माने जाते हैं। और होते भी हैं। क्योंकि आने वाले कल में वो ही देश को चलाएंगे। इसी लिए कहा जाता है कि देश की राजनीति तय करने में देश के युवाओं का बड़ा हाथ होता है। हर पार्टी युवाओं को लुभाने की कोशिश करती रहती है। लेकिन ये नापाक आतंकी देश में आतंक को फैलाने के लिए देश के युवाओं को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाते हैं

और जिहाद के नाम पर उन्हें आतंकी बनाने का प्रयास करते हैं। लेकिन सेना ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए हमेशा तैयार रहती है। आज गुरुवार सुबह ही सुरक्षाबलों ने आतंकी मंसूबों को नाकाम बनाते हुए हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुए तीन युवकों को सोगाम कुपवाड़ा से गिरफ्तार किया है। ये युवक हाल ही में लश्कर में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग हासिल करने के बाद ये युवक वापस घर लौट रहे थे। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस को पहले ही था शक

ये भी पढ़ें- UP पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को किया गिरफ्तार, 14 दिन के लिया भेजा जेल

पुलिस पहले से ही शक था कि गायब हुए इन युवाओं के साथ ऐसा ही कुछ हो रहा है। ये युवक पिछले कुछ दिनों से गायब चल रहे थे। इतने में ये युवक लश्कर की ट्रेनिंग लेने गए हुए थे। जहां से जब ये लौटे तो पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इन नौजवानों के पास से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से यह जानकारी मिली कि कुपवाड़ा के कुछ युवक जो पिछले कई दिनों से लापता थे, वापस लौट आए हैं। उनके पास हथियार भी देखे गए हैं। हालांकि पुलिस व एजेंसियां पहले ही जानती थी कि ये युवक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जा मिले हैं।

2 घंटे के तलाशी अभियान के बाद किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- न्यू इंडिया के शिल्पकार थे राजीव गांधी, देश को आगे ले जाने के लिए उठाए थे ये कदम

सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी, सेना की 28 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों ने लोलाब के शाहगुन इलाके के ऊपरी इलाके में स्थित जंगल की घेराबंदी करते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे तक चले इस तलाशी अभियान के बाद इन तीनों युवकों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए तीन युवकों में से दो की पहचान जाकिर अहमद भट, आबिद हुसैन वानी के तौर पर हुई है। ये सभी लालपुरा शाहगुन कुपवाड़ा के ही रहने वाले हैं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story