×

3000 गर्लफ्रेंड रिक्शेवाले की! 52 की उम्र में ऐसे फंसाता था लड़कियां

बरेली में रहने वाले जावेद ने सोशल मीडिया पर फेसबुक पर खुद को आईपीएस नूरुल हासन बताकर लगभग 3 हजार लड़कियों से दोस्ती की और उसमें से बहुत सी लड़कियों को अपने प्रेम जाल में भी फंसा लिया।  

Vidushi Mishra
Published on: 18 March 2023 4:25 PM GMT
3000 गर्लफ्रेंड रिक्शेवाले की! 52 की उम्र में ऐसे फंसाता था लड़कियां
X

नई दिल्ली : प्यार, मोहब्बत आज के जमाने के लिए सिर्फ खिलवाड़ मात्र ही रह गया है। धोखा देना एक कलचर बना गया है। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं। एक किस्सा है यूपी में बरेली के 52 साल के एक शादीशुदा रिक्शेवाले का। जिसने गर्लफ्रेंड बनाने के लिए वो किया जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएगें।

3000 लड़कियों को फंसाया प्रेमजाल

बरेली में रहने वाले जावेद ने सोशल मीडिया पर फेसबुक पर खुद को आईपीएस नूरुल हासन बताकर लगभग 3 हजार लड़कियों से दोस्ती की और उसमें से बहुत सी लड़कियों को अपने प्रेम जाल में भी फंसा लिया।

यह भी देखें... हवस बना रिस्क! 42 साल की महिला हुई 15 साल के स्टूडेंट पर फ़िदा और फिर…

 rikshawala

अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर जावेद ने आईपीएस नूरूल हसन के नाम से फेंक आईडी बनाई। कुछ ही देर में उसके कई हजार दोस्त बन गए। फेसबुक पर दोस्तों की लिस्ट में लड़कियों की संख्या सबसे ज्यादा थी।

बाद में पुलिस की गिरफ्त में आए रिक्शाचालक जावेद ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद उसे मुंबई से लेकर बरेली तक की दर्जन भर लड़कियों ने शादी के प्रस्ताव भेजे और इस दौरान वो उनसे अश्लील बातें भी करने लगा।

हाई-स्कूल फेल जावेद ने सीख ली अंग्रेजी

इसके साथ ही हाई-स्कूल फेल जावेद ने थोड़ी बहुत अंग्रेजी भी सीख ली थी जिससे लड़कियों को उस पर शक ना हो। रिक्शाचालक जावेद लड़कियों से सिर्फ बाते ही नहीं बल्कि उनसे न्यूड फोटोज भी मांगता था। बहुत लड़कियों ने उसके जाल में फंसकर न्यूड फोटोज भी भेजी थी।

ये भी देखें : JIO लाया ये बंपर ऑफर! अनलिमिटेड फ्री कालिंग के साथ ये खास ऑफर

रिक्शाचालक जावेद जब पुलिस के हाथ आया तो और पुलिस ने उसका मोबाइल खंगाला तो उस समय तब उसकी 16 लड़कियों के साथ चैटिंग की बात सामने आई। जिसमें कई लड़कियों से वो अश्लील बातें तो कर ही रहा था, साथ कई की न्यूड तस्वीरें भी मंगवाई थी।

हालांकि लड़कियां जब उसकी सच्चाई जानने के लिए उसे वीडियो कॉल करती थी, तो जावेद कॉल रिसीव नहीं करता था।

gf

जावेद की पत्नी को उसकी इस हरकत के बारे में पहले से ही पता था। औऱ वो अपने पति के पांच मोबाइल तोड़ चुकी थी क्योंकि उसकी पत्नी ने उसके मोबाइल में कई लड़कियों की न्यूड तस्वीर देख ली थी। जावेद के जवान बेटे का पिता होने के बाद भी ऐसी हरकत को लेकर उसकी पत्नी बहुत परेशान रहती थी। जावेद सारा काम-धंधा छोड़कर हमेशा लड़कियों से चैट करने में लगा रहता था।

पुलिस ने अब जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने लोगों को इस तरह की धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story