×

महाराष्ट्र में हुआ भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत, कई लोग घायल

महाराष्ट्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 30 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 4 Nov 2019 5:26 AM GMT
महाराष्ट्र में हुआ भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत, कई लोग घायल
X

मुंबई: महाराष्ट्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 30 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई-पुणे हाईवे पर यह हादसा हुआ। बस सातारा से मुंबई जा रही थी। पुणे-मुंबई हाइवे पर बोरघाट के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस बेरिकेडिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय बस में करीब 49 लोग सवार थे।

यह भी पढ़े...PM Modi आरसीईपी समिट में आज होंगे शामिल, इन देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता

पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। घायलों को पनवेल, उरसे, तेलेगांव और निगड़ी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह पांच बजे घटी।

यह भी पढ़े...करतारपुर कॉरिडोर खुलने से पहले बड़ा खुलासा! गुरुद्वारे के पास चल रहे आतंकी कैंप

पुलिस ने बताया कि एक दो साल के बच्चे, एक युवती, एक आदमी और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम के बचाव दल देवदूत और हाईवे पुलिसकर्मियों, खोपोली पुलिस और लोगों ने मिलकर बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़े...दिल्ली: आज से ऑड इवन शुरू, नियम तोड़ने पर कट गया चालान

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कर्नाटक में एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी। प्रदेश के तुमकुर में यात्रियों से भरी एक बस पलट गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए थे।

तो वहीं चुनाव के दौरान महाराष्ट्र की मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा हुआ था। कामसेट के पास हुए इस हादसे प्राइवेट बस और ट्रक की भिड़ंत हुई थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हो गए थे। बस मतदाताओं को लेकर जा रही थी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story