×

पुलिस पर बड़ा खतरा: अचानक 55 पुलिसकर्मी पॉजिटिव, अब तक 1328 हो चुके शिकार

महाराष्ट्र वैसे भी देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। यहां इससे पहले सोमवार को भी एक दिन में 67 पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

Aradhya Tripathi
Published on: 19 May 2020 8:30 AM GMT
पुलिस पर बड़ा खतरा: अचानक 55 पुलिसकर्मी पॉजिटिव, अब तक 1328 हो चुके शिकार
X

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप आए दिन तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। अब ये वायरस हर किसी को अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में अब सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है कोरोना वारियर्स को। यानी कि डॉक्टर्स और पुलिसकर्मीयों को। अब देश में आए दिन डॉक्टर और पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारत में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभवित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 55 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या अब 1328 हो गई है।

रोज सामने आ रहे पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने के मामले

महाराष्ट्र पुलिस ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक इस महामारी से 12 पुलिसवालों की जान भी जा चुकी है। इनमें मुंबई में 9, सोलापुर में 1, पुणे में 1 और नासिक में 1 पुलिसवाले की मौत हुई है। अब तक 290 पुलिसकर्मी कोरोना से रिकवर हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। महाराष्ट्र वैसे भी देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है। यहां इससे पहले सोमवार को भी एक दिन में 67 पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन में बीवी रह गई मायके, पति ने कर दिया ये कांड, मचा बवाल

जिसमें 6 अधिकारी आयर 61 पुलिस कर्मचारी शामिल थे। जिनका अब इलाज चल रहा है। वहीं इनके संपर्क में आने वाले सभी पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन होने को कहा गया है। कोरोना वायरस काफी तेजी से फैलता जा रहा है। अब इसका सबसे ज्यादा शिकार लोगों को इसके संक्रमण से बचाने में लगे पुलिसकर्मी और डॉक्टर्स ही हो रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र समेत पूरे देश को सचेत रहने की और सरकार को और ठोस कदम उठाने की जरुरत है।

महाराष्ट्र में जारी कोरोना का कहर

महाराष्ट्र शुरू से कोरोना वायरस की सबसे अधिक मार झेल रहा है। राज्य में कोरोना वायरस आए दिन अपने पैर पसारता ही जा रहा है। महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 35 हजार के पार पहुंच चुकी है। राज्य में अब तक कुल 35058 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं राज्य में 1249 लोगों की इस वायरस से अब तक जान भी जा चुकी है। जो कि देश में किसी भी राज्य में सबसे अधिक है। वहीं 8437 लोग महाराष्ट्र में इस वायरस से ठीक भी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- मंत्री ने दी मौत को मात: किए चौंकाने वाले खुलासे, 30 प्रतिशत थी बचने की उम्मीद

महाराष्ट्र में नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आज भी अभी तक महाराष्ट्र में 2033 नए मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 300 मामले ऐसे हैं, जिनकी जांच 12 से 16 मई के बीच प्राइवेट लैब में हुई थी। बीएमसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुंबई में कोरोना वायरस के 1,185 नए मामले आए हैं, जबकि 23 और लोगों की मौत हुई है। शहर में अभी तक संक्रमण से 757 लोगों की मौत हुई है। जबकि कुल 21,152 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story