×

जुर्माना आज से: इस नियम का पालन करें शुरु, वरना ट्रैफिक पुलिस करेगी हालत खराब

गाड़ियों में सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और रंगीन स्टीकर नहीं लगी होने पर 5500 का चलान दिल्ली में काटा जाएगा। आपको बता दें कि परिवहन विभाग रंगीन स्टीकर लगाना अनिवार्य कर रहा है। इस विभाग की सख्ती 11 जिलों में से अभी सिर्फ 9 जिलों में देखने को मिल रही है।

Newstrack
Published on: 15 Dec 2020 6:29 AM GMT
जुर्माना आज से: इस नियम का पालन करें शुरु, वरना ट्रैफिक पुलिस करेगी हालत खराब
X
जुर्माना आज से: इस नियम का पालन करें शुरु, वरना ट्रैफिक पुलिस करेगी हालत खराब photos (social media)

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में आज से परिवहन विभाग ने अपनी सख्ती को तेज कर दिया है। आपको बता दें कि जिन वाहनों पर सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगी होगी। ट्रैफिक पुलिस उस गाड़ियों का काफी मोटा चलान काटेगी। यह चलान अभी 9 जिलों में शुरू किया गया है। दिल्ली में यह चलान 5500 रुपये का लगाया गया है।

15 दिसंबर से चलाया जा रहा यह अभियान

गाड़ियों में सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और रंगीन स्टीकर नहीं लगी होने पर 5500 का चलान दिल्ली में काटा जाएगा। आपको बता दें कि परिवहन विभाग रंगीन स्टीकर लगाना अनिवार्य कर रहा है। इस विभाग की सख्ती 11 जिलों में से अभी सिर्फ 9 जिलों में देखने को मिल रही है। दिल्ली में यह सख्ती काफी तेज हो गयी है। यह अभियान 15 दिसंबर से चलाया जा रहा है। यह सख्ती फिलहाल अभी चार वाहनों में देखने को मिल रही है।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट

यह अभियान अलग अलग ईधन में रंगीन ईधन के हिसाब से किया जा रहा है। आपको बता दें कि हल्के नीले रंग का स्टीकर पेट्रोल और सीएनजी की गाड़ियों में रखा जा रहा है। इसके साथ डीजल की गाड़ियों में नारंगी रंग का स्टीकर लगा होना चाहिए। इस स्टीकर को लगवाने का मकसद यह है कि वाहनों की दूर से पहचान की जा सके। दिल्ली में 2012 से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाई जा रही है। लेकिन यह रंगीन स्टीकर 2 अक्टूबर 2018 से सभी गाड़ियों में लगाना अनिवार्य कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें :गैस सिलिंडर फिर हुआ महंगा, जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत

चार पहिया वाहनों में लगा स्टीकर

दिल्ली में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट का रूल 2012 से ही था लेकिन लोग ज्यादा सख्ती से इस नियम का पालन नहीं कर रहे थे। आपको बता दें कि इस रंगीन स्टीकर से गाड़ियों की पहचान को आसानी से किया जा सकेगा। यह एचएसआरपी अभी चार पहिया वाहनों में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें :मुफ्त में जमीन बंटने की अफवाह पर यहां जुटे कई लोग, पूरे इलाके पर किया कब्जा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story