×

अभी-अभी हुआ बड़ा हादसा: 6 लोगों की दर्दनाक मौत, नजारा देख कांप जायेगी रुह

आंध्र प्रदेश के गुंटूर में बड़ा हादसा हो गया।ऑटो- रिक्शा और मिनी लॉरी की जोरदार भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गयी।

Shivani Awasthi
Published on: 10 Feb 2020 6:29 AM GMT
अभी-अभी हुआ बड़ा हादसा: 6 लोगों की दर्दनाक मौत, नजारा देख कांप जायेगी रुह
X

विशाखापटनम: आंध्र प्रदेश के गुंटूर में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक ऑटो- रिक्शा और मिनी लॉरी की जोरदार भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गयी। वहीं कई अन्य घायल हो गये। दुर्घटना के बाद लोगों का जमावड़ा लग गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया, वहीं घायलों को इलाज के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आंध्र में ऑटो- रिक्शा और मिनी लॉरी की भिड़ंत

खबर आंध्र प्रदेश की है, जहां सोमवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, गुंटूर जिले के फिरंगीपुरम मंडल स्थित रेपुड़ी गाँव में मौत का मंजर उस समय देखने को मिला, जब एक ऑटो-रिक्शा की जोरदार टक्कर मिनी लॉरी से हो गयी।

ये भी पढ़ें: बम धमाके से हिला भारत: कई लोग घायल, डर के मारे भागे सभी

खौफनाक सड़क हादसा! तस्वीरें देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

हादसे में 6 लोगों की मौत:

इस टक्कर से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। रोड पर खून ही खून पसरा नजर आने लगा। घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: सेना ने 10 आतंकियों की बिछा दी लाशें, दिया बड़े आतंकी हमले का जवाब

बता दें इससे पहले जनवरी में भी आंध्र के अंतरपुरम में बड़ा सड़क हादसा हो गया था। एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें छः लोगों की मौत हो गयी थी। मरने वालों में एक छात्र और दो शिक्षकों सहित छह लोग शामिल थे। बस में कुल 45 लोग सवार थे, बाकी सभी घायल हो गये थे। दरअसल, कादिरी शहर के सरकारी बॉय हाई स्कूल के छात्र कर्नाटक के दौरे पर थे। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त बस में कुल 45 लोग सवार थे। सभी घायलों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story