×

सरकारी कर्मचारियों को नए साल का तोहफा: हुआ ये बड़ा ऐलान, लोगों में खुशी की लहर

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल में तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने विकलांगता मुआवजा को सभी मौजूदा कर्मचारियों के लिए जारी रखने की घोषणा है। सरकार ने पेंशन के नियमों में बदलाव किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 4 Jan 2021 4:31 PM GMT
सरकारी कर्मचारियों को नए साल का तोहफा: हुआ ये बड़ा ऐलान, लोगों में खुशी की लहर
X
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को 2021 में महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है।

नई दिल्ली: नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को 2021 में महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक चार प्रतिशत तक महंगाई भत्ता बढ़कर मिल सकता है। वर्तमान में जुलाई 2020 से सात प्रतिशत का महंगाई भत्ता मिल रहा है। फिलहाल अभी नहीं दिया जा रहा है।

बता दें कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बावजूद कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से इसके भुगतान पर रोक लगा दी गई थी। उम्मीद है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी देगी। केंद्र सरकार अब महंगाई भत्ते में जनवरी 2021 में चार प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है। सरकार के इस फैसले देशभर के करीब डेढ़ करोड़ केंद्रीय कर्मचारी व पेंशनर्स को फायदा होगा।

केंद्रीय कर्माचारियों को तोहफा

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल में तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने विकलांगता मुआवजा को सभी मौजूदा कर्मचारियों के लिए जारी रखने की घोषणा है। सरकार ने पेंशन के नियमों में बदलाव किया है। सरकार के इस निर्णय के बाद अगर ड्यूटी के दौरान कोई भी कर्मचारी किसी अपंगता का शिकार होता है, तो उसे सरकार विकलांगता मुआवजा देती रहेगी।

Employees

ये भी पढ़ें...स्वदेशी वैक्सीन पर बड़ी खबर: भारत बायोटेक के MD ने दी ये जानकारी, जान लें देश

केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा किए इस बदलाव का लाभ सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के लोगों को जैसे की सीआरपीएफ, बीएसएफ, CISF के जवानों को मिलेगा। इन नौकरियों में जवान कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। वहीं रिस्क फैक्टर भी उनक साथ अधिक होता है। उनके काम की प्रकृति भी तनाव से भरी है।

ये भी पढ़ें...CM ममता ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, सुभाष चंद्र बोस पर की ये बड़ी मांग

उन्होंने कहा कि ऐसे में अगर कोई किसी भी दुर्घटना का शिकार होता है और किसी भी तरह की विकलांगता का उन्हें सामना करना पड़ता है तो उन्हें सरकार विकलांगता मुआवजा देगी जिससे वो अपन जीवन आराम से गुजार सके। इसका लाभ उन्हें रिटायरमेंट के बाद भी मिलता रहेगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story