×

कोरोना वायरस: क्वारंटाइन में रहने के बाद भी उजागर हुआ मामला, हड़कंप

कोरोना को लेकर एक सनसनी मामला सामने आया है। यह 14 दिन के क्वारंटाइन के बाद भी सक्रिय हो रहा है। लखनऊ में सोमवार को ऐसा ही...

Ashiki
Published on: 31 March 2020 2:33 AM GMT
कोरोना वायरस: क्वारंटाइन में रहने के बाद भी उजागर हुआ मामला, हड़कंप
X

नई दिल्ली: कोरोना को लेकर एक सनसनी मामला सामने आया है। यह 14 दिन के क्वारंटाइन के बाद भी सक्रिय हो रहा है। लखनऊ में सोमवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल से छुट्टी पा चुकी महिला डॉक्टर की सास में इसकी पुष्टि हुई है। डॉक्टर की सास करीब 25 दिन पहले बहू के संपर्क में आई थी।

ये पढ़ें- Live: कोरोना का आंकड़ा 1300 पार, दिल्ली का निजामुद्दीन बना बड़ी चुनौती

टोरंटो से आई थी डॉक्टर

टोरंटो से आई इस महिला डॉक्टर को 11 मार्च को केजीएमयू में भर्ती किया गया था। अस्पताल ले जाने से एक सप्ताह पहले वह टोरंटो से आई थीं। भर्ती के बाद उनकी सास समेत पूरे परिवार के सैंपल लिए गए। जांच में सिर्फ चचेरे भाई का सैंपल पॉजिटिव आया था। इस पर उसे भी केजीएमयू में भर्ती किया गया। साथ ही लोगों को क्वारंटाइन रहने को कहा गया था।

ये पढ़ें- लॉकडाउन: परेशान हो गए डेविड वॉर्नर तो मिली ऐसी सलाह, जानकर हंस देंगे आप..

क्वारंटाइन के बाद लक्षण दिखने शुरू

डॉक्टर के घरवालों का क्वारंटाइन समय 25 मार्च को पूरा हो गया। फिर एक आश्यचर्यजनक घटना घटी। क्वारंटाइन के बाद महिला डॉक्टर की सास में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने शुरू हुए। ऐसे में 28 मार्च को दोबारा सैंपल लिया गया। अस्पताल में हुई जांच में इस बार सास का सैंपल पॉजिटिव आया है।

ये पढ़ें- फ्रांस में कोरोना से 24 घंटे में 418 लोगों की मौत

डॉक्टर बोले, ये दुर्लभ मामला

केजीएमयू के इंफेक्शियस डिजीज विशेषज्ञ डॉ. डी हिमांशू ने बताया कि कोरोना वायरस 14 दिन में ऐक्टिव हो जाता है। 14 दिन के बाद ऐसा होना दुर्लभ मामलों में आता है। बुजुर्ग महिला को वायरस पहले ही ऐक्टिव हो गया था लेकिन दूसरी बीमारियां होने से इसके असर का पता नहीं चला। अंत में चेस्ट इंफेक्शन हुआ, तब दोबारा जांच करवाई गई। डॉ. हिमांशू ने बताया कि अगर कॉरेंटाइन पीरियड खत्म होने से पहले जांच करवा लेते तो वायरस की पुष्टि हो सकती थी। ऐसे में कोरंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद भी एक बार जांच करवानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- राशिफल 31 मार्च: इन 4 राशियों पर रहेगा आज काम का दबाव, जानिए अपना हाल

तबलीगी जमात से लौटे 194 लोगों की तेलंगाना सरकार ने की पहचान

इटली में 12 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन घोषित

असम में लॉकडाउन के चलते गुवाहाटी में फंसे 13 कश्मीरियों को पहुंचाई गई राहत सामग्री

Ashiki

Ashiki

Next Story