×

दरिंदगी की हदे पार कर अब सेना मुख्यालय में भी कर दिया दुष्कर्म

पुलिस ने सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम के भीतर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह घटना 11 साल की पीड़िता के आवास पर बीते 16 जून को हुई थी।

Roshni Khan
Published on: 20 Jun 2019 4:43 AM GMT
दरिंदगी की हदे पार कर अब सेना मुख्यालय में भी कर दिया दुष्कर्म
X
दरिंदगी की हदे पार कर अब सेना मुख्यालय में भी कर दिया दुष्कर्म

कोलकाता: आम लोंग दरिंदगी करते थक नहीं रहे थे और अब इनकी हिम्मत इतनी बढ़ गयी है की नाबालिग के साथ दुष्कर्म सेना मुख्यालय के अंदर ही कर दिया। खबर कोलकाता की है जहां एक युवक ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया।

ये भी देंखे:विश्व कप 2019: आस्ट्रेलिया की बांग्लादेश से भिड़न्त आज

पुलिस ने सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम के भीतर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह घटना 11 साल की पीड़िता के आवास पर बीते 16 जून को हुई थी।

पीड़िता एक ग्रुप डी कर्मचारी की पुत्री है। सागर मल्लिक नामक उक्त अभियुक्त को एक स्थानीय अदालत ने 24 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

ये भी देंखे:अशोक गहलोत को मिल सकती है कांग्रेस की कमान, जल्द होगा ऐलान!

कोलकाता पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अभियुक्त उस किशोरी का दूर का रिश्तेदार है और उसने 16 जून को घर में अकेली पा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

अभियुक्त पीड़िता के पड़ोस में रहने वाली अपनी बहन के घर रह रहा था। महानगर के मैदान थाने में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (एफ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके तहत न्यूनतम दस साल और अधिकतम उम्रकैद तक का प्रावधान है।

ये भी देंखे:आईएल एंड एफएस का क्या है घोटाला, क्यों हुए दो अधिकारी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद उसे एक वेलफेयर होम में रखा गया है। उसका भी बयान दर्ज किया जाएगा। पूर्वी कमान ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story