पंंजाब के किसान ने की आत्महत्या, आंदोलन से आने के बाद खाया जहर

गुर लाभ सिंह शनिवार रात इस प्रदर्शन से वापस आ गया था। रविवार सुबह यह युवक खेतों में टहलने गया था। तभी उसने घर के समीप ही एक खेत में जहर को निगल कर खुदखुशी कर ली।

Newstrack
Published on: 20 Dec 2020 1:59 PM GMT
पंंजाब के किसान ने की आत्महत्या, आंदोलन से आने के बाद खाया जहर
X
पंंजाब के किसान ने की आत्महत्या, आंदोलन से आने के बाद खाया जहर photos (social media)

पंजाब : दिल्ली में किसान प्रदर्शन जोरों से चल रहा है। आपको बता दें कि इस किसान प्रदर्शन से लौटे एक युवक ने खुदखुशी कर ली है। यह मामला पंजाब के बठिंडा जिले के दयालपुरा मिर्जा गांव का है। इस मृतक युवक का नाम गुर लाभ सिंह बताई जा रही है। इस युवक की उम्र 22 थी। जानकारी के तौर पर यह बताया जा रहा है कि इस युवक ने सुबह खेतों में जाकर जहर खाकर खुदखुशी कर ली है।

जहर निगल कर की खुदखुशी

दिल्ली में चल रहे कृषि कानून विरोध प्रदर्शन में इस युवक ने हिस्सा लिया था। गुर लाभ सिंह शनिवार रात इस प्रदर्शन से वापस आ गया था। रविवार सुबह यह युवक खेतों में टहलने गया था। तभी उसने घर के समीप ही एक खेत में जहर को निगल कर खुदखुशी कर ली। आपको बता दें कि जैसे इस घटना के बारे में परिजनों और गांव वालों को पता चला तब उसको नजदीक के अस्पताल में लेकर गए। लेकिन डॉक्टरों ने इस युवक को मृत घोषित कर दिया।

पिता बलवीर सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई

इस घटना के बाद थाना भागता भाई के इंस्पेक्टर अमन पाल सिंह विर्क ने इस घटना कि पुष्टि कर कहा किसान गुर लाभ सिंह शनिवार देर रात दिल्ली धरने से वापस आया था। जिसने रविवार सुबह ही जहर खाकर खुदखुशी कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस खुदखुशी का कारण पता लगाने में जुटी हुई है। मृतक के पिता ने बलवीर सिंह के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को खुशखबरी, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

नया कृषि बिल

punjab farmer protest

पंजाब में जब से नया कृषि बिल पास हुआ है तब से यह किसान विरोध प्रदर्शन कर अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में यह विरोध शुरू हुए तीन हफ्ते से ज्यादा हो चुका है। यह विरोध सरकार से बिल को वापस लेने का हो रहा है। इस बिल में कई विरोधी पार्टी के नेता समर्थन के लिए आगे भी आए।

ये भी पढ़े : मुसीबत सुशांत परिवार पर: दुआ कर रहा पूरा देश, टूटा दुखों का पहाड़

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story