×

Aaj Ka Itihas 11 August 2023: आज ही के दिन 1908 में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोस को दी गयी गयी थी फांसी

Aaj Ka Itihas 11 August 2023: आज के दिन 11 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 10 Aug 2023 10:56 PM GMT
Aaj Ka Itihas 11 August 2023: आज ही के दिन 1908 में भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोस को दी गयी गयी थी फांसी
X
Aaj Ka Itihas 11 August 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 11 August 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 11 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 11 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 11 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 11 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 11 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

11 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of August 11)

1347 - अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।
1863 - कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित देश बना।
1908 - क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी दी गई।
19।4 - फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी पर आक्रमण की घोषणा की।
1914 - पॉलैंड से यहूदियों को निकाला गया।
1929 - पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1940 - ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।
1944 - अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।
1948 - लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई।
1960 - अफ्रीकी देश चाड़ ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
1961 - दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।
1976 - दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन मे हुए दंगो में 17 लोग मारे गए।
1984 - तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1985 - रोनाल्ड रीगन अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1999 - यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण दिखा।
2000 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय लिया।
2003 - उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।
2006 - पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।
2007 - मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।
2008 - एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।
2010 - पाउल कागमे रवांडा के नये राष्ट्रपति बने।
2012 - ईरान के तबरीज और अहार में हुए भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।
2012 - बांग्लादेश में एक मस्जिद में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई।
2013 - पाकिस्तान के काबुल में आए बाढ़ से 22 लोग मरे।

11 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ( Born on 11 August)

1778 - दुनिया में जिमनास्‍टिक्‍स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्म हुआ था।
1892 - पश्चिम भारतीय क्रिकेटर आर्ची विलेस का जन्म हुआ था।
1924 - भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी लालमणि मिश्र का जन्म हुआ था।
1937 - लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक जॉन अब्राहम का जन्म हुआ था।
1949 - भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर डी. सुब्बाराव का जन्म हुआ था।
1954 - भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का जन्म हुआ था।
1954 - भारतीय क्रिकेटर एम. वी. नरसिम्हा राव का जन्म हुआ था।
1974 - भारतीय क्रिकेटर अंजू जैन का जन्म हुआ था।

11 अगस्त को हुए निधन ( Died on 11 August)

1908 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोस को फांसी दिया गया था।
1967 - हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक नंददुलारे वाजपेयी का निधन हुआ था।
2000 - अभिनेता पी. जयराज का निधन हुआ था।
2004 - चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का निधन हुआ था।
2007 - ब्रिटेन की महान संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन हुआ था।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story