×

Aaj Ka Itihas 9 August 2023: आज ही के दिन को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है, पढ़ें जाने आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 9 August 2023: अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 9 Aug 2023 12:00 AM GMT
Aaj Ka Itihas 9 August 2023: आज ही के दिन को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है, पढ़ें जाने आज का इतिहास
X
Aaj Ka Itihas 9  August(Image credit:social media)

Aaj Ka Itihas 9 August Today History: आज का इतिहास (Today History in Hindi) में आज हम जानेंगे 9 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 9 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 9 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 9 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 9 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

9 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ( Important events of August 9)

1173 - दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ।
1329 - पोप जॉन 22वें ने भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की।
1483 - वेटिकन का सिस्टिन चैपल प्रार्थना के लिए खुला।
1831 - अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1842 - वेबस्टर एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा निर्धारित की गई।
1892 - थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
1910 - अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
1925 - प्रसिद्ध काकोरी काण्ड की घटना घटित हुई थी।
1942- मुंबई में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ ‘करो या मरो’ का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए।
1942 - स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की।
1945 - अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया।
1963 - रूस की राजधानी मास्को में परमाणु हथियारों की परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर करने वाला भारत पहला देश बना।
1965 - सिंगापुर मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
1971 - भारत और सोवियत संघ ने 20 साल की अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।
1971 - भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
1973 - सोवियत संघ ने मार्स 07 का प्रक्षेपण किया।
1974 - वॉटरगेट कांड का खुलासा होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निस्कन ने त्यागपत्र दिया, उप राष्ट्रपति जेरल्ड फोर्ड को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई।
1996 - मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया।
1999 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2000 - संसद ने मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 को मंजूरी दी जिससे एक अलग छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का रास्ता साफ हुआ।
2000 - जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।
2005 - नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
2006 - नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
2007 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
2008 - भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
2010 - बंगाल ने पंजाब को हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली।
2012 - भारतीय सेना ने परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

9 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ( Born on 9 August)

1201 - अंग्रेजी इतिहासकार और व्यापारी अर्नोल्ड फिज़ थेड्मर का जन्म हुआ था।
1537 - इतालवी गणितज्ञ और खगोलशास्त्री फ्रांसिस्को बारोज्ज़ी का जन्म हुआ था।
1631 - अंग्रेजी कवि, नाटककार और आलोचक जॉन ड्राइडन का जन्म हुआ था।
1876 - बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया लॉर्ड लिटन द्वितीय का जन्म हुआ।
1891 - संयुक्त प्रांत के राज्यपाल फ्रान्सिस वर्नर वाईली का जन्म हुआ था।
1893 - उपन्यासकार शिवपूजन सहाय का जन्म हुआ था।
1892 - विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री एस. आर.रंगनाथन का जन्म हुआ था।
1909 - ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म हुआ था।
1933- आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का जन्म हुआ था।
1937 - हिंदी के साहित्यकार अभिमन्यु अनत का जन्म हुआ था।
1975 - भारतीय अभिनेता महेश बाबू का जन्म हुआ था।
1991 - भारतीय फिल्म अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का जन्म हुआ था।

9 अगस्त को हुए निधन ( Died on 9 August)

1962 - जर्मनी के शायर और लेखक नोबेल पुरुस्कार हरमैन हीसे का निधन हुआ।
1970 - जीवन में 30 वर्ष जेल में बिताने वाले स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोकनाथ चक्रवर्ती का निधन हुआ।
2002 - प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का निधन हुआ था।
2016 - अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का निधन हुआ था।

9 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 9 August)

भारतीय क्रान्ति दिवस अथवा ‘अगस्त क्रांति दिवस’
नागासाकी दिवस
भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस
विश्व आदिवासी दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story