×

Aaj Ka Itihas 12 August 2023: आज ही के दिन 1919 में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का हुआ था जन्म

Aaj Ka Itihas 12 August 2023 Today History: आज के दिन 12 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 11 Aug 2023 11:34 PM GMT
Aaj Ka Itihas 12 August 2023: आज ही के दिन 1919 में भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का हुआ था जन्म
X
Aaj Ka Itihas 12 August 2023 Today History (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 12 August 2023 Today History: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 12 अगस्त से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 12 अगस्त के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 12 अगस्त के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 12 अगस्त को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 12 अगस्त को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

12 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of August 12)

1602 - बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की हत्या हुई।
1765 - मुगल शासक ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी सौंपी। इसे राजनीतिक और संवैधानिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है।
1831 - नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1833 - अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई।
1908 - हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।
1914 - फ्रांस और ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920 - पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई।
1928 - एम्सटर्डम में नौवें ओलम्पिक खेल समाप्त हुये।
1933 - क्यूबा का तानाशाह मचाडो वाई मोरालेस सैन्य तख्तापलट के बाद भागा।
1936 - गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने।
1941 - फ्रेंच मार्शल हेनरी पीटेन ने नाजी जर्मनी को पूर्ण समर्थन दिया।
1953 - यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की जानें गई।
1960 - नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।
1962 - पहली बार एक साथ दो लोग अंतरिक्ष में गए।
1971 - सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा।
1972 - इयान और ग्रेग चैपल ने क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया।
1981- आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।
1984 - लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1991 - विव रिचर्ड्स, डुजोन और मार्शल के लिए टेस्ट क्रिकेट में अंतिम दिन।
1992 - उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न।
1994- कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजविल्ले में एक चर्च में भगदड़ हो जाने से 142 लोग मारे गये।
2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी।
2004 - फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल से सन्न्यास लिया। इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये।
2006 - यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई।
2008 - आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।
2009 - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने इस पद पर अपनी नियुक्ति के उपरान्त राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।
2012 - 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।
2015 - चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में हुए धमाकों में 50 लोगों की मौत और कम से कम 700 घायल।

12 अगस्त को जन्मे व्यक्ति ( Born on 12 August)

1914 - भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का जन्म हुआ था।
1919 - भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक और भारतीय भौतिक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म हुआ था।
1972 - भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पांडेय का जन्म हुआ था।

12 अगस्त को हुए निधन (Died on 12 August)

1945 - भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का निधन हुआ।
1982 - प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार भगवतशरण उपाध्याय का निधन हुआ था।

12 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 12 August)

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story