Aaj Ka Itihas 1st June 2023: आज ही के दिन मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस और वर्ल्ड मिल्क डे

Aaj Ka Itihas 1st June 2023: हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 1 Jun 2023 8:02 AM GMT
Aaj Ka Itihas 1st June 2023: आज ही के दिन मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस और वर्ल्ड मिल्क डे
X
Aaj Ka Itihas 1st June 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 1st June 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 1जून से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 1जून के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 1जून के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 1जून को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 1जून को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

1 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of June 1)

1670 - इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस 14वें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किये।
1746 - फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया।
1819 - गाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गयी।
1835 - कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ।
1874 - ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया।
1880 - पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी।
1916 - जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फोर्ट वॉक्स पर हमला किया।
1922 - रॉयल अलस्टा पुलीस की आधिकारिक तौर पर स्थापना की गई।
1927- अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये।
1930 - भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली।
1941 - ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया।
1948 - इजरायल और अरब देश संघर्ष विराम पर राजी हुये।
1965 - जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से लगभग 250 लोगों की मौत।
1969 - कनाडा में रेडियो और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
1970 - पहली जून को ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन के ऊपर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया।
1979 - इसी दिन रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से जाना जाएगा।
1980 - केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ।
1992 - भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता हुआ।
1993 - ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया।
1996 - एचडी देवेगौड़ा भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने।
2005 - अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
2007 - ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
2008 - अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ।
2008 - अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा ने शिकागो के ट्रीनिटी यूनाइटेड चर्च की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
2010 - मध्य अमेरिका में ग्वाटेमाला में प्रशांत महासागर से आए उष्णकटिबंधीय तूफान अगाथा के कारण 150 लोगों की मृत्यु हो गई।
2014- नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए ब्‍लास्‍ट में 40 लोगों की जान चली गई थी।

1 जून को जन्मे व्यक्ति ( Born on 1 June)

1922 - स्वीडिश संगीतकार पोवेल रेमल का जन्म हुआ।
1929 - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नर्गिस का जन्म हुआ।
1938 - कवि एवं लेखक बलदेव वंशी का जन्म हुआ।
1958 - भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक अशोक कुमार का जन्म हुआ।
1975 - भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी का जन्म हुआ।
1991 - भारतीय महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़ का जन्म हुआ।

1 जून को हुए निधन ( Died on 1 June)

1969 - पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली का निधन हुआ।
1996 - भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का निधन हुआ।
2010 - नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के संस्थापक निदेशक एवं महात्मा गांधी पर कई किताबें लिख चुके इतिहासकार बाल राम नंदा का निधन हुआ।
1987 - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक ख़्वाजा अहमद अब्बास का निधन हुआ।
2001 - नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह का निधन हुआ।

1 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ( Important events and festivities of 1 June)

अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस
विश्व दुग्ध दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story