Aaj Ka Itihas 25 April 2023: आज ही के दिन 1957 को सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार प्रायोगिक तौर पर किया गया था संचालित

Aaj Ka Itihas 25 April 2023: हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Preeti Mishra
Published on: 25 April 2023 5:30 AM GMT
Aaj Ka Itihas 25 April 2023: आज ही के दिन 1957 को सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार प्रायोगिक तौर पर किया गया था संचालित
X
Aaj Ka Itihas (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 25 April 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 25 अप्रैल से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 25 अप्रैल के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 25 अप्रैल के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 25 अप्रैल को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 25 अप्रैल के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल के बारे में पढ़ा होगा जिसका 8 अप्रैल के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 25 अप्रैल को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

25 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of 25 April)

1678 - वाइप्रेस शहर पर फ्रांसीसी सेना ने कब्जा कर लिया।
1867 - जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई।
1905- दक्षिण अफ्रीका में श्वेतों को मताधिकार मिला।
1925 - पॉल वाेन हिंडनबर्ग जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
1954 - बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की।
1957 - सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार प्रायोगिक तौर पर संचालित किया गया।
1975 - तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1981 - जापान के सुरूगा में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हो गये।
1982 - दिल्ली में टेलीविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई।
1983 - जर्मन पत्रिका ‘स्टर्न’ ने हिटलर की विवादास्पद डायरी की पहली किस्त छापी थी।
2005 - जापान में हुईं एक रेल दुर्घटना में तक़रीबन 100 लोगों की जान गई।
2007 - विरला इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा (बहरीन) में खुला।
2008 - बालीवुड के प्रसिद्ध कलाकार व निर्देशक आमिर खान को सिनेमा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
2010 - दक्षिण अमेरिकी राज्य मिसीसिपी में आए तूफान के कारण तीन बच्चों सहित दस लोगों की मौत हो गई।
2010 - भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह नए लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर (एलयूएच) खरीदने की प्रक्रिया शुरू की।
2013 - ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 22 वर्षाेंं के अंतराल के बाद पुन: खोला।
2013 - रूस के रामेन्स्की में एक अस्पताल में लगी भीषण आग में 38 लोग मारे गए।

25 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति ( Born on 25 April)

1969 - भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी आई. एम. विजयन का जन्म हुआ।
1904 - साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का जन्म हुआ।
1900 - संयुक्त राष्ट्र के प्रथम महासचिव के चुनाव तक कार्यवाहक महासचिव ग्लेडविन जेब का जन्म हुआ।
1977 - दक्षिण अफ्रीका के टेनिस खिलाड़ी जैफ कोएत्ज़ी का जन्म हुआ।

25 अप्रैल को हुए निधन ( Died on 25 April)

2005 - भारतीय संत स्वामी रंगनाथनंदा का निधन।
2000 - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का निधन।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story