×

Aaj Ka Itihas 2nd June 2023: आज ही के दिन 1952 में दुनिया के पहला जेट विमान डी हैविलैंड धूमकेतु 1 ने भरी थी अपनी पहली उड़ान

Aaj Ka Itihas 2nd June 2023: इतिहास के पन्नों में 2 जून के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 2 जून के इतिहास से संबधित रहा होगा।

Preeti Mishra
Published on: 2 Jun 2023 7:34 AM GMT
Aaj Ka Itihas 2nd June 2023: आज ही के दिन 1952 में दुनिया के पहला जेट विमान डी हैविलैंड धूमकेतु 1 ने भरी थी अपनी पहली उड़ान
X
Aaj Ka Itihas 2nd June 2023 (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 2nd June 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 2 जून से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 2 जून के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 2 जून के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 2 जून को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो आइए जानते हैं कि 2 जून को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं

2 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of May 2)

1875 - अमेरिका ने 20 सेंट का सिक्का ढालना बंद कर दिया।
1885 - बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने की स्वतंत्र स्टेट कांगों की स्थापना की।
1907 - आज ही के दिन रावलपिंडी में दंगे की आग भड़की थी जो पश्चिम बंगाल से पंजाब तक फ़ैल गया थे।
1920- नीग्रो नेशनल लीग बेसबॉल का पहला मैच इंडियानापोलिस में खेला।
1924 - नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार किया।
1926 - आज ही के दिन हिन्दू महिलाओं को निर्वाचित कार्यालय लेने का अधिकार मिला था।
1933 - जर्मनी में हिटलर ने ट्रेड यूनियनों पर बेन लगा दी।
1945 - जर्मनी की आर्मी ने इटली में आत्मसमर्पण कर दिया।
1949 - महात्मा गांधी की हत्या मामले की सुनवाई शुरू हुई।
1950 - फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
1952 - दुनिया के पहला जेट विमान डी हैविलैंड धूमकेतु 1 ने लंदन से जोहांसबर्ग तक अपनी पहली उड़ान भरी।
1955 - टी विलियम्स ने अपने नाटक ‘कैट ऑन अ हॉट टिन रूफ’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता।
1959 - पहला थर्मोप्लास्टिक संयंत्र रिसरा में खोला गया।
1968 - लोक सभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया।
1968 - आज ही के दिन लोकसभा में पब्लिक प्रोविडेंड फंड एक्ट को मंजूरी मिली थी।
1986 - सं.रा. अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।
1994 - पोलैंड में एक बस दुर्घटना हुई जिसमें 32 लोग मारे गए।
1996 - आज ही के दिन प्रसिद्ध गुरु चंद्रास्वामी को धोखाधड़ी के आरोप में तिहाड़ जेल की सज़ा सुनाई गयी थी।
1997 - ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
1998 - आज ही के दिन भारतीय सेना द्वारा बांदीपुरा बाजार से 10.5 किलोग्राम चरस पर कब्जा किया था।
1999 - मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त की गईं।
2002 - पाकिस्तान के इंजामामुल हक ने न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ 329 रन बनाये।
2004 - मारेक बेल्का पोलैंड के नये प्रधानमंत्री बने।
2008 - वर्मा में चक्रवात नरगिस के आने से 138,000 लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर हुये।
2010 - सेवी का प्राथमिक पूंजी बाज़ार में नए इश्युओं की ख़रीद के लिए आवेदन करते समय संस्थागत निवेशकों को भी खुदरा निवेशकों की तरह शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश प्रभावी हो गया।

2 मई को जन्मे व्यक्ति (Born on 2 May)

1921 - ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित राय का जन्म हुआ।
1922- भारत के पेशेवर विल्सन जोन्स का जन्म हुआ ओरवो बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे।
1929 - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म हुआ।
1929 - भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक का जन्म हुआ।

2 मई को हुए निधन ( Died on 2 May)

1519 - इटलीवासी, महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन हुआ।
1975 - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का निधन हुआ।
1985 - प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन हुआ।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story