×

विधानसभा के विशेष सत्र में हंगामा, AAP विधायक ने फाड़ी कृषि कानून की प्रतियां

कृषि कानूनों को लेकर सदन में चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष(आम आदमी पार्टी) के विधायक महेंद्र गोयल ने तीनों कृषि कानूनों की प्रति फाड़ते हुए कहा कि ये कानून किसान विरोधी हैं। मैं इन काले कानूनों को स्वीकार करने से इनकार करता हूं।

Newstrack
Published on: 17 Dec 2020 11:38 AM GMT
विधानसभा के विशेष सत्र में हंगामा, AAP विधायक ने फाड़ी कृषि कानून की प्रतियां
X
दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने बीते दिनों सिन्धु बॉर्डर पर जाकर किसानों से मुलाकात की थी। उनके समर्थन में एक दिन का उपवास भी रखा था।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को लेकर आम आदमी पार्टी(आप) और भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के बीच ठन गई है। दोनों दलों के बीच तकरार बढ़ते हुए सड़क से लेकर अब सदन तक पहुंच गई है।

आज केजरीवाल सरकार सरकार ने भाजपा शासित नगर निगमों (एमसीडी) में 2400 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं पर चर्चा के लिए विधानसभा का एकदिवसीय सत्र बुलाया है।

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र की शुरुआत केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों पर चर्चा के साथ हुई। जबकि कृषि कानूनों को लेकर राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत सदन में चर्चा शुरू की।

Delhi CM Arvind Kejriwal विधानसभा के विशेष सत्र में हंगामा, AAP विधायक ने फाड़ी कृषि कानून की प्रतियां (फोटो:सोशल मीडिया)

ममता को बड़ा झटका: शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी को कहा अलविदा, थामेंगे BJP का दामन

AAP विधायक ने फाड़ी कृषि कानून की प्रतियां

इस बीच सदन में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने जय जवान, जय किसान का नारा लगाया। कृषि कानूनों को लेकर सदन में चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के विधायक महेंद्र गोयल ने तीनों कृषि कानूनों की प्रति फाड़ते हुए कहा कि ये कानून किसान विरोधी हैं। मैं इन काले कानूनों को स्वीकार करने से इनकार करता हूं।

गौरतलब है कि कृषि कानूनों को लेकर आम आदमी पार्टी पहले ही किसानों के समर्थन का एलान कर चुकी है।

आम आदमी पार्टी लगातार कृषि बिल के खिलाफ केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है।

पश्चिम बंगाल में यूपी के भाजपा कार्यकर्ता छेड़ेंगे रण, केशव मौर्य का दौरा 19 को

Delhi CM Arvind Kejriwal दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल (फोटो:सोशल मीडिया)

किसानों का पहले ही समर्थन कर चुकी है केजरीवाल सरकार

साथ ही बिल में किये प्रावधानों का विरोध कर रही है। केजरीवाल ने सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है।

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने बीते दिनों सिन्धु बॉर्डर पर जाकर किसानों से मुलाकात की थी। उनके समर्थन में एक दिन का उपवास भी रखा था। उनसे उनका हाल चाल जाना था और उनके लिए सरकार की तरफ से किये गये इंतजाम का जायजा लिया था।

19 को बंगाल आएंगे गृहमंत्री शाह, सुरक्षा की ऐसी तैयारी, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

Newstrack

Newstrack

Next Story