×

हिंसा पर तगड़ा एक्शन: झंडे का अपमान करने वाला नहीं बचेगा, रखा 1 लाख इनाम

26 जनवरी के दिन लाल किले पर केसरिया झंडा यानी संगठन का झंडा फहराने, उपद्रव को भड़काने और हिंसा की साजिश रचने के आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर ही हैं। ऐसे में ताजा खबर ये मिली है कि दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू की जानकारी या सूचना देने वाले को 1 लाख रुपए इनाम देने का ऐलान किया है।

Vidushi Mishra
Published on: 3 Feb 2021 5:59 AM GMT
हिंसा पर तगड़ा एक्शन: झंडे का अपमान करने वाला नहीं बचेगा, रखा 1 लाख इनाम
X
किसान आंदोलन का असर: दिल्ली में कई अधिकारियों पर गिरी गाज, हुआ तबादला

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी के दिन लाल किले पर केसरिया झंडा यानी संगठन का झंडा फहराने, उपद्रव को भड़काने और हिंसा की साजिश रचने के आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर ही हैं। फरार दीप की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस लगातार ताबड़तोड़ छापे मार रही है। ऐसे में ताजा खबर ये मिली है कि दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू की जानकारी या सूचना देने वाले को 1 लाख रुपए इनाम देने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें...किसान हिंसा पर कोर्ट का फैसलाः आज SC में सुनवाई, महापंचायत का आह्वाहन

1 लाख रुपए इनाम

अभिनेता दीप सिद्धू के साथ ही दिल्ली पुलिस ने जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर भी एक लाख का इनाम रखा है। साथ ही जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की जानकारी देने वाले भी दिल्ली पुलिस ने 50-50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

जानकारी देते हुए बता दें, कि जिस समय दिल्ली में दंगे हिंसा रैली हो रही थी, उस समय दीप सिद्धू लाल किले में ही मौजूद था और भड़काऊ भाषण दे रहा था। पर हिंसा के दौरान वो फरार हो गया।

FARMERS TRACTER RALLY फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...दो और किसानों की मौत: आंदोलन के दौरान तोड़ा दम, बढ़ रही मरने वालों की संख्या

सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव दीप सिद्धू

ऐेसे में पुलिस ने दीप सिद्धू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है उसकी LOC भी खोल दी गई है लेकिन वो है कहा ये अभी तक किसी को नहीं पता है। दीप सिद्धू पर जब पुलिस कमिश्नर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जो भी हिंसा में शामिल है उसे बक्शा नहीं जाएगा।

वैसे तो दीप सिद्धू पुलिस के हाथों नहीं लग रहा है पर 26 जनवरी के बाद से वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव है। इसके अलावा दिल्ली से भागने के बाद दीप सिद्धू की लोकेशन हरियाणा थी, फिर उसके बाद उसकी लोकेशन पंजाब हो गई।

और इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि वो बिहार में हो सकता है, पर अभी तक वो पकड़ में नही आया। फिलहाल क्राइम ब्रांच की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी है। इस पर पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...किसान आंदोलन: जानिए कौन है ये महिला, जिसके एक ट्वीट पर बवाल मच गया

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story