×

शीतकालीन राजधानी जम्मू शिफ्ट, बढ़ेंगी सियासी सरगर्मियां, कड़ी हुई सुरक्षा

आज से जम्मू काश्मीर की शीतकालीन राजधानी श्रीनगर से जम्मू शिफ्ट हो जाएगी। सारा कामकाज अब छह महीने जम्मू से ही संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिक सचिवालय, राजभवन, पुलिस मुख्यालय समेत सारे कार्यालय अब जम्मू से ही अपना काम काज निबटाएगें।

Newstrack
Published on: 9 Nov 2020 6:25 AM GMT
शीतकालीन राजधानी जम्मू शिफ्ट, बढ़ेंगी सियासी सरगर्मियां, कड़ी हुई सुरक्षा
X
शीतकालीन राजधानी जम्मू शिफ्ट, आज से कामकाज होगा शुरू

श्रीधर अग्निहोत्री

नई दिल्ली: आज से जम्मू काश्मीर की शीतकालीन राजधानी श्रीनगर से जम्मू शिफ्ट हो जाएगी। सारा कामकाज अब छह महीने जम्मू से ही संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही नागरिक सचिवालय, राजभवन, पुलिस मुख्यालय समेत सारे कार्यालय अब जम्मू से ही अपना काम काज निबटाएगें।

ये भी पढ़ें: मार्टिन लूथर: ईसाई धर्म के क्रांति दूत, जानें उनके बारे में सबकुछ

छह महीने तक यहीं से होंगे प्रशासनिक कामकाज

अब अगले छह महीने तक प्रशासनिक कामकाज के लिए उपराज्यपाल उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, तीनों सलाहकार, मुख्य सचिव और सभी प्रशासनिक सचिव यहीं से कामकाज देखेंगे। वहीं, कोरोना संकट के चलते फिलहाल फरियादियों के सचिवालय में जाने पर रोक रहेगी। इसके लिए रविवार से ही पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कडी की जा चुकी हे।

सचिवालय के जम्मू में कामकाज शुरू होने से शहर में चहल-पहल और राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ जाएंगी। इसे देखते हुए पुलिस ने शहर में नागरिक सचिवालय के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बंदोबस्त को कड़ा कर दिया है। इस बार सचिवालय के अंदर और बाहर पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेगा।

ये भी पढ़ें: भयानक हादसे से कांपा देश: सड़क पर बिछ गईं लाशें, मचा हाहाकार

सचिवालय के सप्ताह में पांच दिन कामकाज वाले विभागों में सुबह साढे नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक और सप्ताह में छह दिन काम करने वाले विभागों में सुबह दस से शाम चार बजे तक काम होगा। नागरिक सचिवालय और अन्य कार्यालयों को रंग रोगन कर सजा दिया गया है।

सचिवालय के जम्मू में कामकाज शुरू होने से शहर में चहल-पहल और राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ जाएंगी। इसे देखते हुए पुलिस ने शहर में नागरिक सचिवालय के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बंदोबस्त को कड़ा कर दिया है। इस बार सचिवालय के अंदर और बाहर पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली की हवा में जहर: खतरे में लोगों की जान, प्रदूषण से बिगड़े हालात

सचिवालय के अंदर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को सोमवार को दिए जाने वाले गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड आफ आनर की रिहर्सल किया । सचिवालय से सम्बन्धित कर्मचारी रविवार को कड़ी सुरक्षा में जम्मू पहुंच गए। उनके लिए रहने आदि की भी व्यवस्थ की जा चुकी हे।

Newstrack

Newstrack

Next Story