×

इस सिंगर पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर मचा घमासान, अपने-सामने MNS BJP

बॉलीवुड में बहुत से कलाकारों को पद्मश्री से नवाज़ा गया है। अब इस लिस्ट में एक और कालकार का नाम जुड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने संगीतकार और गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान कर दिया है।

Roshni Khan
Published on: 26 Jan 2020 10:05 AM GMT
इस सिंगर पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर मचा घमासान, अपने-सामने MNS BJP
X

नई दिल्ली: बॉलीवुड में बहुत से कलाकारों को पद्मश्री से नवाज़ा गया है। अब इस लिस्ट में एक और कालकार का नाम जुड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने संगीतकार और गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने का ऐलान कर दिया है। इस बीच सामी को पद्मश्री दिए जाने पर राजनीति शुरू हो गई है। जहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने उन्हें अवार्ड दिए जाने पर सवाल उठाए हैं, तो वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे शाहीन बाग से जोड़ दिया है। हरदीप पुरी ने कहा कि मुझे लगता है शाहीन बाग सुन रहा है।

ये भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल: भारत माता पूजा के लिए जा रहे BJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, झड़प

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पाकिस्तान में जन्मे और भारत की नागरिकता हासिल करने वाले गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी इसे ‘सुन रहे’ होंगे।

‘सुन रहा है शाहीन बाग’

केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘मुझे उम्मीद है कि शाहीन बाग सुन रहा है। भारत नागरिकता छीनने में भरोसा नहीं करता।’ उन्होंने कहा, ‘प्रतिभाशाली अदनान सामी को पद्मश्री से नवाजे जाने पर बधाई। वह उन कई लोगों में से एक हैं, जिन्होंने भारत के संविधान में भरोसा जताया और जिन्हें भारतीय नागरिकता दी गई।’

शहीन बाग में चल रहा है प्रदर्शन

आपको बता दें, CAA और NRC को लेकर पिछले 1 महीन से ज्यादा टाइम से दिल्ली के शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन चल रहा है। यहां पर भारी तादाद में महिलाएं और बच्चे धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि सरकार CAA को वापस ले।

ये भी पढ़ें:सिर पर ‘दुपट्टा’, फोन में ‘अल्लाह’ लिखने पर प्लेन से तीन मुस्लिम यात्रियों को उतारा

MNS ने जताई नाराजगी

MNS ने कहा कि आखिर ऐसी क्या जल्दबाजी थी कि भारत की नागरिकता मिलने के 4 साल के भीतर ही अदनान सामी को पद्मश्री से नवाजा गया। पार्टी के सिनेमा इकाई अध्यक्ष एमे खोपकर ने ट्वीट किया, ‘अदनान सामी मूल रूप से भारतीय नागरिक नहीं हैं। MNS का मानना है कि उन्हें कोई पुरस्कार नहीं दिया जाना चाहिए। हम सामी को पद्मश्री दिए जाने का विरोध करते हैं और मांग करते हैं उनसे ये सम्मान वापस लिया जाए।’

अदनान सामी बोले- बहुत शुक्रिया

पद्मश्री अवार्ड मिलने पर अदनान सामी ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया है। सामी ने ट्वीट किया, ‘किसी भी कलाकर के लिए वह क्षण बहुत महान होता है, जब उसे उसकी सरकार पहचानती है। मैं बहुत प्रसन्न हूं और बहुत आभारी हूं कि मुझे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बहुत शुक्रिया।’

ये भी पढ़ें:शाहीन बाग में फहराया गया झंडा, कुछ ऐसा रहा नजारा

इन्हें मिला पद्मश्री पुरस्कार

बॉलीवुड कलाकार कंगना रनौत, एकता कपूर, करण जौहर सुरेश वाडकर, सरिता जोशी और अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वहीं, 6 खिलाड़ियों को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। वहीं इनमें क्रिकेटर जहीर खान, भारतीय महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल, पूर्व हाकी खिलाड़ी एम।पी। गणेश, निशानेबाज जीतू राय, भारतीय महिला फुटबाल टीम की पूर्व कप्तान ओनाम बेमबेम देवी और तीरंदाज तरुणदीप राय के नाम भी शामिल हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story