×

कृषि कानून: राज भवनों का घेराव करेगी कांग्रेस, दिल्ली में मोर्चा संभालेंगे राहुल

दिल्‍ली में सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से चंदगी राम अखाड़ा पर एकत्रित होने को कहा गया है। यहां से राहुल गांधी के नेतृत्‍व में कांग्रेस नेता एलजी हाउस तक मार्च निकालेंगे।

suman
Published on: 15 Jan 2021 3:24 AM GMT
कृषि कानून: राज भवनों का घेराव करेगी कांग्रेस, दिल्ली में मोर्चा संभालेंगे राहुल
X
राहुल गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि केंद्र सरकार अपने ‘दो-तीन मित्रों’ को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, सरकार किसानों की सिर्फ उपेक्षा ही नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें बर्बाद करने की साजिश भी कर रही है.

नई दिल्ली कांग्रेस पार्टी आज देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस सांसद और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी आज राष्ट्रीय राजधानी में एलजी हाउस तक मार्च की अगुआई करेंगे। ऐसे में प्रशासन भी अलर्ट है। तीन कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिए कांग्रेस पार्टी आज प्रदर्शन करने जा रही है।

एलजी हाउस तक मार्च की अगुवाई करेंगे राहुल

कांग्रेस सांसद और पूर्व पार्टी अध्यक्ष ने आज देशभर के राजभवन का घेराव का ऐलान किया है। खुद राहुल गांधी दिल्‍ली में एलजी हाउस तक मार्च की अगुवाई करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि सरकार किसानों को बबार्द करने की साजिश रच रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी रहेगी।

यह पढ़ें....Bird Flu का कहर: इस राज्य में भी बीमारी ने दी दस्तक, जारी हुआ अलर्ट

राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी ने सभी स्टेट यूनिटों को राज भवनों और केंद्रशासित प्रदेशों में एलजी हाउसेज को घेरने का निर्देश दिया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति की ओर से आयोजित प्रदर्शन में शामिल होंगे।

rahul gandhi1

आज किसान अधिकार दिवस

बता दें कि कांग्रेस आज किसान अधिकार दिवस मना रही है और सभी राज्यों के कांग्रेस प्रभारी से आज राज भवनों का घेराव करने को कहा गया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया, पार्टी ने सभी स्टेट यूनिटों को राज भवनों और केंद्रशासित प्रदेशों में एलजी हाउसेज को घेरने का निर्देश दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ राजधानी दिल्ली में एलजी हाउस का घेराव करेंगे। दिल्‍ली में सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से चंदगी राम अखाड़ा पर एकत्रित होने को कहा गया है। यहां से राहुल गांधी के नेतृत्‍व में कांग्रेस नेता एलजी हाउस तक मार्च निकालेंगे। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की है।

यह पढ़ें...Samsung Galaxy S21 सीरीज के शानदार फोन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने ‘दो-तीन मित्रों’ को लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, सरकार किसानों की सिर्फ उपेक्षा ही नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें बर्बाद करने की साजिश भी कर रही है।

suman

suman

Next Story