×

50 लड़कियों का शिकार: फेक गूगल बॉय का कारनामा, करता था गंदी हरकत

साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने एक शातिर धोखेबाज ठग को हिरासत में लिया है, जिसने अभी तक 50 से ज्यादा लड़कियों का शारीरिक शोषण किया, साथ ही उनके साथ पैसों की धोखाधड़ी भी की।

Vidushi Mishra
Published on: 19 Jan 2021 12:26 PM GMT
50 लड़कियों का शिकार: फेक गूगल बॉय का कारनामा, करता था गंदी हरकत
X
ठग ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर अलग-अलग नाम से आईडी बना रखी थी और खुद को गूगल का एचआर मैनेजर बताकर कई बड़े घरों की लड़कियों को अपने जाल में फंसाया।

नई दिल्ली। अहमदाबाद से हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। यहां साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने एक शातिर धोखेबाज ठग को हिरासत में लिया है, जिसने अभी तक 50 से ज्यादा लड़कियों का शारीरिक शोषण किया, साथ ही उनके साथ पैसों की धोखाधड़ी भी की। ऐसे में पुलिस का कहना है कि ये ठग खुद को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) अहमदाबाद का पास आउट बताता था। जिसके साथ ही उसने मैट्रिमोनियल साइट्स पर अलग-अलग नाम से आईडी बना रखी थी और खुद को गूगल का एचआर मैनेजर बताकर कई बड़े घरों की लड़कियों को अपने जाल में फंसाया।

ये भी पढ़ें... पति ने लोहे के दरवाजे से बांध दिए थे पत्नी के पैर, दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर धोखा

बड़े जोरदार ढंग से चल रहे इस पूरे मामले की जांच की गई, तो पता चला कि इस शख्स ने अलग-अलग नामों से खुद को अलग-अलग मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर गूगल को एचआर मैनेजर के तौर पर रजिस्टर करवा रखा था।

और तो और वह हर वेबसाइट पर खुद की तनख्वाह सालाना 4000000 बता कर रखी थी। इसके अलावा ठग ने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए होने का दावा भी किया था और इसकी फर्जी डिग्री भी बना रखी थी। ये सब उसने ठगने के लिए बनाई थी।

shadi फोटो-सोशल मीडिया

फिर ये ठग लड़कियों को अपनी बातों में बहलाता-फुसलाता और आरोपी लड़कियों को भरोसे में लेकर उनके साथ शारीरिक संबंध बना पैसे लूट गायब हो जाता था। साथ ही आरोप है कि उसने 50 से अधिक लड़कियों को ठगी का शिकार बनाया है।

ये भी पढ़ें...डाॅक्टर ने पत्नी की कर दी बेरहमी से हत्या, सिर्फ ये थी वजह, शव देख पुलिस के उड़े होश

कई नामों ने बनाई प्रोफाइल

ऐसे में एक युवती की शिकायत पर अहमदाबाद पुलिस की साइबर सेल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बारे में पुलिस ने बताया कि उसका असली नाम संदीप शंभुनाथ मिश्रा है। इसने मैट्रिमोनियल साइट्स पर विहान शर्मा, प्रतीक शर्मा, आकाश शर्मा जैसे कई नामों ने अपनी प्रोफाइल बना रखी थी।

तहकीकात कर रही पुलिस को इसके पास से 30 से ज्यादा सिम कार्ड, 4 फोन, फेक आईडी मिली हैं। इस शख्स ने अहमदाबाद उज्जैन, ग्वालियर, गोवा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में लड़कियों को अपना शिकार बनाया है।

ये भी पढ़ें...पति ने लोहे के दरवाजे से बांध दिए थे पत्नी के पैर, दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story