×

चार साल बाद जेल से रिहा हुईं शशिकला, अस्पताल में चलेगा इलाज, इसलिए हुई थी सजा

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मृत्यु 5 दिसंबर 2016 में होने के कारण कोर्ट ने जयललिता के खिलाफ सारे आरोपों को समाप्त कर दिया। इनकी मृत्यु के बाद ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कंड़कम (AIADMK) की बागडोर वीके शशिकला ने संभाल ली।

Shraddha Khare
Published on: 27 Jan 2021 9:07 AM GMT
चार साल बाद जेल से रिहा हुईं शशिकला, अस्पताल में चलेगा इलाज, इसलिए हुई थी सजा
X
चार साल बाद जेल से रिहा हुईं शशिकला, अस्पताल में चलेगा इलाज, इसलिए हुई थी सजा photos (social media)

बेंगलुरु : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कंड़कम की निष्कासित नेता वीके शशिकला (V k sasikala) को आज जेल से रिहा कर दिया गया है। यह नेता संपत्ति से जुड़े एक मामले में चार साल से जेल की सजा काट रही थी। 20 जनवरी को शशिकला के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। जिसके कारण इन्हें बैंगलोर के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।

जयललिता के साथ यह तीन लोग भी दोषी थे

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को सितंबर 2013 में एक विशेष अदालत ने चार साल की सजा सुनाई थी जिसकी वजह से इन्हें अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और 100 करोड़ रुपये जुर्माना रकम को भी देना पड़ा। इनके साथ तीन अन्य लोग भी दोषी पाए गए थे , इन तीन लोगों का नाम वीके शशिकला, वीएन सुधाकरन और इलवारसी था। अदालत ने इन तीनों दोषियों पर 10 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था।

वीके शशिकला पर यह आरोप

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मृत्यु 5 दिसंबर 2016 में होने के कारण कोर्ट ने जयललिता के खिलाफ सारे आरोपों को समाप्त कर दिया। इनकी मृत्यु के बाद ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कंड़कम (AIADMK) की बागडोर वीके शशिकला ने संभाल ली। जिसके बाद यह धीरे धीरे सुर्खियों में आने लगी। आपको बता दें कि जब 2016 में नोटबंदी हुई थी उस दौरान आयकर विभाग ने इनकी 1600 करोड़ की संपत्ति को जप्त किया था। इसके साथ इन्होंने नोटबंदी के दौरान अपनी 9 संपत्तियों को नवंबर 2016 में खरीदा था।

v-k-sasikala

यह भी पढ़ें: असम में शोक की लहर: कांग्रेस पार्टी से विदा हुए दिग्गज नेता, चुनाव से पहले झटका

बैंगलोर के विक्टोरिया अस्पताल में किया भर्ती

शशिकला को कोरोना संक्रमित होने पर 21 जनवरी को इन्हें बैंगलोर के विक्टोरिया अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया था। जिसके बाद अस्पताल ने यह जानकारी दी थी कि इन्हें 10 दिनों के भीतर छुट्टी दे दी जाएगी। आपको बता दें कि बीते तीन दिनों से इन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर परेड हिंसा पर पुलिस का एक्शन: हिरासत में 200 उपद्रवी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story