×

फिर बंद हुई सभी फ्लाइट्स: विदेश से आने-जाने पर लगी रोक, नए स्ट्रेन का हमला तेज

महाभयानक कोरोना स्ट्रेन से संक्रमित हुए लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इन संक्रमितों की संख्या 20 हो गई। लेकिन ये साफ नहीं हो पाया है कि नए मरीज किस प्रदेश से हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने ब्रिटेन से आने और जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर 7 जनवरी 2021 तक पाबंदी लगा दी गई है।

Newstrack
Published on: 30 Dec 2020 6:20 AM GMT
फिर बंद हुई सभी फ्लाइट्स: विदेश से आने-जाने पर लगी रोक, नए स्ट्रेन का हमला तेज
X
महाभयानक कोरोना स्ट्रेन से संक्रमित हुए लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इन संक्रमितों की संख्या 20 हो गई। लेकिन ये साफ नहीं हो पाया है कि नए मरीज किस प्रदेश से हैं।

नई दिल्ली। देशभर में ब्रिटेन से सामने आए महाभयानक कोरोना स्ट्रेन से संक्रमित हुए लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में इन संक्रमितों की संख्या 20 हो गई। लेकिन ये साफ नहीं हो पाया है कि नए मरीज किस प्रदेश से हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने ब्रिटेन से आने और जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर 7 जनवरी 2021 तक पाबंदी लगा दी गई है। बता दें, पहले यूनाइटेड किंगडम पर 31 दिंसबर तक पाबंदी थी। केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्री हरदीप सिंह पुरी इस बारे में पूरी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें...UP में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, मेरठ में दो साल की बच्ची संक्रमित, मचा हड़कंप

सभी फ्लाइट्स पर 7 जनवरी 2021 तक पाबंदी

कोरोना के नए स्ट्रेन को ध्यान में रखते हुए एक आधिकारिक बयान में एविएशन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा - 'ब्रिटेन में मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने फैसला किया है कि ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी उड़ानें अस्थायी रूप से 7 जनवरी 2021 रात 11:59 बजे तक निलंबित रहेंगी। ये निलंबन 22 दिसंबर को रात 11.59 बजे शुरू हुआ था।'

बता दें, इससे पहले एविएशन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ब्रिटेन से भारत आने वाले सभी यात्रियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा और उन्हें 7 दिनों के क्वॉरंटीन में अनिवार्य रूप से रहना होगा।

flight ban फोटो-सोशल मीडिया

आगे उन्होंने आगे कहा कि अस्थायी निलंबन की तारीख की समीक्षा की जाएगी। UK से आई आंध्र की महिला में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, आइसोलेशन सेंटर से भागकर ट्रेन से घर पहुंच गई थी।

ये भी पढ़ें...UP में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, मेरठ में दो साल की बच्ची संक्रमित, मचा हड़कंप

स्ट्रेन काफी तेजी से दुनियाभर में फैल रहा

इस बारे में विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना का नया स्ट्रेन काफी तेजी से दुनियाभर में फैल रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस नए 'प्रकार' ने वायरस को बढ़ाने वाले प्रोटीन में बदलाव कर लिया है, जिसके जरिए यह शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं पर आसानी से हमला कर देता है। इसके तेजी से फैलने का कारण यही है।

हालाकिं भारत में नए स्ट्रेन वाले 20 मरीजों की हुई पुष्टि यूनाइटेड किंगडम से लौटे 20 यात्रियों में अबतक कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पाया गया है। बताते चलें, इससे पहले बीते दिन भी देश के अलग-अलग हिस्सों से 6 ऐसे ही मामले सामने आए थे।

ये भी पढ़ें...कोरोना मरीजों को अब हो रही ये खतरनाक बीमारी, जानकर उड़ जाएंगे होश

Newstrack

Newstrack

Next Story