×

Amritpal Singh Surrender: अमृतपाल सिंह पर पुलिस का दावा सरेंडर नहीं गिरफ्तार किया, डिब्रूगढ़ जेल लेकर पहुंची

Amritpal Singh Surrender: खालिस्तानी भगोड़े अमृतपाल सिंह ने मोगा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। अमृतपाल सिंह का साथी पपलप्रीत सिंह पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, इसके बाद से ही खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के गिरफ्तार होने की अटलकलें लगाई जा रही थी। हालांकि पुलिस ने दावा कर रही है कि गिरफ्तार किया है।

Jugul Kishor
Published on: 23 April 2023 7:11 AM GMT (Updated on: 23 April 2023 4:28 PM GMT)
Amritpal Singh Surrender: अमृतपाल सिंह पर पुलिस का दावा सरेंडर नहीं गिरफ्तार किया, डिब्रूगढ़ जेल लेकर पहुंची
X
अमृतपाल सिंह ( सोशल मीडिया)

Amritpal Singh Surrender: खालिस्तानी समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह ने मोगा पुलिस से सामने सरेंडर कर दिया। वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह ने मोगा के गुरुद्वारा में पुलिस के सामने सरेडंर किया है। अमृतपाल सिंह काफी समय से फरार चल रहा था। पिछले करीब एक महीने के दौरान पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की गई थी लेकिन वो हाथ नहीं आ सका था, आज उसने सरेंडर कर दिया है।

अमृतपाल सिंह के लेकर पुलिस डिब्रूगढ़ जेल पहुंच गई है। फिलहाल अमृतपाल को यहां रखा जाएगा। पुलिस आगे कार्यवाही के साथ ही अमृतपाल के कच्चे चिट्ठे जानने का भी प्रयास करेगी। अमृतपाल को लेकर सुबह करीब 9 बजे बठिंडा एयरपोर्ट से स्पेशल विमान से रवाना हुई थी। इससे पहले भी अमृतपाल के साथियों को इसी जेल में रखा गया है।

NSA के तहत गिरफ्तार हुआ अमृतपाल सिंह, बोले - IGP सुखचैन सिंह गिल

पंजाब IGP सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अमृतपाल सिंह के ख़िलाफ़ NSA के वारंट जारी हुए थे जिसके बाद उसकी गिरफ़्तारी NSA के तहत हुई है। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान पंजाब के लोगों ने शांति, क़ानून व्यवस्था बनाई रखी जिसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। हमने ऑपरेशन चलाकर सुबह 6:45 पर गिरफ़्तार किया था। हमारे पास खास जानकारी थी जिसमें हमको पता था कि वह रोडे गांव के गुरुद्वारे में मौजूद है। हमने गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को रखते हुए उसको गिरफ़्तार किया। उसको गिरफ़्तार करने के बाद उसे असम की डिब्रूगढ़ रवाना कर दिया गया है। पंजाब में क़ानून-व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द्र बना हुआ है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई अशंका नहीं है।

अमृतपाल को लेकर डिब्रूगढ़ के लिए निकली पंजाब पुलिस

'वारिस पंजाब दे' के मुखिया अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा रहा है। अमृतपाल को लेकर डिब्रूगढ़ जेल ले जाने के लिए पंजाब पुलिस रवाना हो चुकी है। पंजाब पुलिस ने आज सुबह ही अमृतपाल को मोगा से गिरफ्तार किया है।

असम के डिब्रूगढ़ जेल में शिफ्ट किया जाएगा अमृतपाल

अमृतपाल सिंह का साथी पपलप्रीत सिंह पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, इसके बाद से ही खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के गिरफ्तार होने की अटलकलें लगाई जा रही हैं। सरेंडर करने के बाद पुलिस ने अमृतपाल को हिरासत में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा, क्योंकि ये वही जेल है जहां उसके कई साथियों को रखा गया है, अमृतपाल सिंह पर सरकारी काम में बाधा डालने, शांति भड़काने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। ये भी बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह शनिवार देर रात में ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

अजनाला कांड के बाद से चल रहा था फरार

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके संगठन वारिस पंजाब दे से जुड़े हुए लोगों ने बीते 23 फरवरी को अजनाला थाने पर हमला बोल दिया था। अमृतपाल सिंह ने थाने पर ये हमला अपने समर्थक लवप्रीत तूफान की रिहाई को लेकर किया था। लवप्रीत को पुलिस ने बरिंदर सिंह नाम के युवक को अगवा करके उसके साथ मारपीट करने के आरोप में पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया था। हालांकि काफी बवाल के बाद उसे छोड़ दिया गया था। थाने पर हमले के दौरान अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों को हाथों में तलवार और लाठी डंडे देखे गये थे। इसके बाद से अमृतपाल सिेंह फरार चल रहा था।

कौन है अमृतपाल सिंह?

अमृतपाल सिंह खालिस्तानी समर्थक होने के साथ ही वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया है। बीते साल एक्टर एक्टिविस्ट दीप सिंह सिद्धू की मौत होने के बाद वह वारिस पंजाब दे संगठन की कमान संभालने के लिए दुबई से लौटा था। पिछले साल ही अमृतपाल सिंह को दीप सिंह सिद्धू की ओर से गठित संगठन वारिस पंजाब दे प्रमुख चुना गया था। पंजाबी एक्टर दीप सिंह सिद्धू किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे, बाद में एक सड़क हादसे के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story