×

मचा हाहाकार: सैनिटाइजर से 9 लोगों की मौत, सरकार की भी उड़ी नींद

आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले से एक हैरतअंगेज करने वाली घटना सामने आई है। जिले में लॉकडाउन के चलते शराब नहीं मिली, तो घटना के बारे में बताया गया कि यहां 9 लोगों की सैनिटाइजर पीने से मौत हो गई।

Newstrack
Published on: 31 July 2020 11:14 AM GMT
मचा हाहाकार: सैनिटाइजर से 9 लोगों की मौत, सरकार की भी उड़ी नींद
X
मचा हाहाकार: सैनिटाइजर से 9 लोगों की मौत, सरकार की भी उड़ी नींद

अमरावती। आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले से एक हैरतअंगेज करने वाली घटना सामने आई है। जिले में लॉकडाउन के चलते शराब नहीं मिली, तो घटना के बारे में बताया गया कि यहां 9 लोगों की सैनिटाइजर पीने से मौत हो गई। बता दें, ये घटना प्रकाशम जिले में कुरीचेंदू मंडल मुख्यालय की है। जानकारी देते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि ये लोग बीते कुछ दिन से सैनटाइजर को पानी और सॉफ्ट ड्रिंक में मिलाकर पी रहे थे।

ये भी पढ़ें... शराब की लूटम-लूट: हर तरफ बिखरी बोतल, उमड़ी ताबड़तोड़ भीड़

दस दिन से सैनिटाइजर पी रहे

घटना के बारे में बताते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम यह जांच भी कर रहे हैं क्या वे सैनिटाइजर का सेवन अन्य नशीले पदार्थों के साथ मिलाकर भी कर रहे थे। ऐसे में परिवार के सदस्यों ने बताया कि ये लोग बीते दस दिन से सैनिटाइजर पी रहे थे। इलाके में बिकने वाले सैनिटाइजर को जांच के लिए भेजा गया है।’

महामारी कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण कुरीचेंदू में लॉकडाउन है, ऐसे में यहां बीते कुछ दिन से शराब की दुकानें भी बंद चल रही हैं।

ये भी पढ़ें...JK: पूर्व CM महबूबा मुफ्ती की PSA के तहत हिरासत अवधि 3 महीने और बढ़ी

सैनिटाइजर पीने से 2 भिखारियों और एक अन्य व्यक्ति की मौत

इसके साथ ही ये भी बताया जाता है कि शराब के लती सैनिटाइजर पी जाते हैं, क्योंकि उसमें कुछ मात्रा में अल्कोहल भी होता है। गुरुवार को सैनिटाइजर पीने से दो भिखारियों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी।

जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने बताया कि छह अन्य की शुक्रवार सुबह मौत हुई। सैनिटाइजर पीने वाले कुछ और लोगों का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें...SSR केस में ED ने PMLA के तहत केस दर्ज किया

शराब की दुकानें बीते 10 दिनों से बंद

स्थानीय पुलिस ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन की वजह से गांवों में शराब की दुकानें बीते 10 दिनों से बंद हैं। लोगों को कहीं भी शराब नहीं मिल रही है। जिसके चलते कुछ लोगों ने सैनिटाइजर को पीना शुरू कर दिया है।

इसी वजह से यह हादसा हुआ। सैनिटाइजर पीने की वजह से इस हादसे में कुछ घायल भी बताए जा रहे हैं। मामले में जांच जारी है।

ये भी पढ़ें...35 हजार सैनिक तैनात: डर के मारे कांप उठा चीन, भारत से पंगा पड़ेगा भारी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story