×

मुर्शिदाबाद: ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी अरेस्ट, इस वजह से हुई थी हत्या

यहां हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी उत्पल बेहरा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उत्पल बेहरा पेशे से राजमिस्त्री है।

Shivakant Shukla
Published on: 18 Aug 2023 2:10 AM GMT
मुर्शिदाबाद: ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी अरेस्ट, इस वजह से हुई थी हत्या
X

मुर्शिदाबाद: यहां हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी उत्पल बेहरा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उत्पल बेहरा पेशे से राजमिस्त्री है। बेहरा ने दो जीवन बीमा पॉलिसी के लिए मृतक बंधु प्रकाश पाल को पैसे दिए थे। पाल ने पहली पॉलिसी के लिए रसीद दी थी लेकिन उसने दूसरी पॉलिसी के लिए उसे रसीद नहीं दी। पुलिस के मुताबिक इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद था, जिसके बाद उसने पाल, उसकी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें—जानिए नेपाल में शी जिनपिंग को किस पर आया गुस्सा, कहा- तोड़ देंगे हड्डी और पसली

पैसे को लेकर था दोनों में विवाद

पुलिस ने बताया कि बेहरा ने दो जीवन बीमा पॉलिसी के लिए पाल को धन दिया था। पुलिस ने कहा, 'हालांकि पाल ने पहली पॉलिसी के लिए रसीद दी थी लेकिन उसने दूसरी पॉलिसी के लिए उसे रसीद नहीं दी। पाल और बेहरा के बीच पिछले कुछ सप्ताह से इस मामले को लेकर विवाद चल रहा था।'

आरोपी ने कबूला अपराध

पुलिस के मुताबिक पाल ने बेहरा का अपमान भी किया था। इसे लेकर बेहरा काफी गुस्से में था। इसके बाद उसने उसकी हत्या करने का फैसला किया। हालांकि बेहरा ने बाद में पाल की पत्नी और बेटे की भी हत्या कर दी। पुलिस ने दावा किया कि बेहरा ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

ये भी पढ़ें— पांच बार संभाल चुके हैं ओडिशा की कमान, जानिए क्यों खास हैं नवीन पटनायक

कैसे हुई थी हत्या?

बता दें कि मृतक स्कूल टीचर का नाम बंधु प्रकाश पाल था और इनकी उम्र 35 साल की थी। स्कूल टीचर की पत्नी का नाम ब्यूटी था और वो गर्भवती थीं, उनका एक 8 साल का बेटा भी था, जिसका नां आंगन था। मंगलवार 22 अक्टूबर को तीनों के शव मुर्शिदाबाद के जियागंज में उनके घर में खून से लथपथ मिले थे। उस समय दुर्गा पूजा चल रही थी।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story