×

Arvind Kejriwal Arrest Live: 28 मार्च तक ED रिमांड पर रहेंगे CM अरविंद केजरीवाल, PMLA कोर्ट से नहीं मिली राहत

Arvind Kejriwal Arrest Update: सीएम अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी के बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Hearing) का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की तत्काल सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता में एक पीठ गठित कर दी है। कुछ ही देर में मामले की सुनवाई होगी।

Jugul Kishor
Report Jugul KishorWritten By aman
Published on: 22 March 2024 9:34 AM GMT (Updated on: 22 March 2024 3:26 PM GMT)

Arvind Kejriwal on ED Remand : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal Arrest) को शराब नीति घोटाले (Delhi Liquor Policy Case) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार शाम पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Hearing) का दरवाजा खटखटाया। शुक्रवार (22 मार्च) को इस मामले में सुनवाई हुई। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सीएम अरविंद केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट ने 7 दिनों की ईडी रिमांड में भेज दिया है। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को अरविंद केजरीवाल की 28 मार्च तक रिमांड दी है।

हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी ने अदालत से AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की हिरासत का रिक्वेस्ट किया था। वह मामले में शामिल पार्टी के नेताओं के साथ 'मुख्य साजिशकर्ता' थे।

ED ने क्या दलील दी?

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ओर से अदालत में पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी. राजू ने कहा, 'केजरीवाल ने पंजाब चुनाव लड़ने के लिए साउथ ग्रुप से 100 करोड़ रुपए मांगे थे। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी एक व्यक्ति नहीं बल्कि 'कंपनी' है। ऐसे में कंपनी के आचरण के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।'

इन जजों की बेंच ने की सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल मामले की तत्काल सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता में पीठ गठित की, इसमें जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी शामिल हुए। लेकिन, ऐन वक्त AAP की ओर से कार्यवाही की सुनवाई में पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने शीर्ष अदालत से केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दी अर्जी को वापस ले लिया। वहीं, मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी पर इंडिया गठबंधन दल में शामिल नेताओं ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। अपने शब्दों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा की आलोचना की।

AAP का देशभर में प्रदर्शन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) आज देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। आप की दिल्ली इकाई भाजपा मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रही है। इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली सरकार के कई मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। कल दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने था कि शुक्रवार सुबह 10 बजे हम भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह खुला विरोध है। जो भी तानाशाही के खिलाफ है उन सभी का इसमें शामिल होने के लिए स्वागत है।

Live Updates

  • 22 March 2024 8:39 AM GMT

    लखनऊ में भी विरोध प्रदर्शन

    Arvind Kejriwal Arrest Live: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। इसको देखते हुए यूपी की राजधानी लखनऊ में भी प्रदेश इकाई के कार्यकर्ता और नेता केजरीवाल के समर्थन में सड़कों पर उतरे। परिवर्तन चौक पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में विरोध प्रदर्शन किया और अपनी गिरफ्तारी की। पुलिस ने भी गिरफ्तार हुए नेताओं को ईको गार्डन में ले जाकर छोड़ दिया।






  • 22 March 2024 8:26 AM GMT

    कोर्ट ने पेश हुए केजरीवाल

    Arvind Kejriwal Arrest LIVE: आबकारी मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दोपहर 1.54 बजे के करीब राउज़ एवेन्यू की एक विशेष अदालत में पेश किया। ईडी कोर्ट से मामले में और पूछताछ के लिए कम से कम 10 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग करेगी।

  • 22 March 2024 7:11 AM GMT

    गिरफ्तारी याचिका ली SC से वापस

    Arvind Kejriwal Arrest Live Update: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली। अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापस ले रहे हैं, क्योंकि इसमें रिमांड से टकराव हो रहा है।

  • 22 March 2024 5:40 AM GMT

    Arvind Kejriwal Arrest Live Update: भाजपा को झाडू से है डर

    आप नेता संजय सिंह के पिता भी डीडीयू मार्ग पर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल आम आदमी पार्टी और झाड़ू से डर है। दिल्ली की जनता से उनका कहना है कि उन्होंने तीन बार अरविंद केजरीवाल को चुना है और दिल्ली की जनता इसके लिए तारीफ के काबिल है।

  • 22 March 2024 5:38 AM GMT

    भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू

    Arvind Kejriwal Arrest Live Update: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में आम आदमा पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा मुख्यालय के बाहर दिल्ली में आप सरकार मंत्री धरने पर बैठे हैं। इस विरोध प्रदर्शन में आबकारी मामलें गिरफ्तार हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह के पिता भी पहुंचे हैं।

  • 22 March 2024 5:27 AM GMT

    केजरीवाल मामले की सुनवाई के पीठ नियुक्त

    Arvind Kejriwal Arrest Live Update: भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका को आज ही न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए नियुक्त किया। वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके आवास पर उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका का उल्लेख किया।

  • 22 March 2024 5:18 AM GMT

    दो बजे कोर्ट मे पेश होंगे केजरीवाल

    Arvind Kejriwal Arrest Live Update: सीएम केजरीवाल को ईडी MP/MAL कोर्ट में आबकारी घोटले में न्यायिक हिरासत की मांग के लिए आज दोपहर दो बजे पेश करेगी।

  • 22 March 2024 4:01 AM GMT

    राहुल गांधी कर सकते मुलाकात

    Arvind Kejriwal Arrest Live Update: सूत्रों की मानें तो सीएम केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अरविंद केजरीवाल के परिजनों से मुलाकात करने उनके आवास आ सकते हैं। केजरीवाल की इस गिरफ्तारी के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं आप पार्टी को अपना समर्थन दिया है।

  • 22 March 2024 4:01 AM GMT

    ईडी कार्यालय जाने वाले मार्ग पर की गई बैरिकेडिंग

    Arvind Kejriwal Arrest Live Update: आप पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ईडी कार्यालय जाने वाले मार्ग पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। हालांकि मार्ग पर किसी वाहन को रोका नहीं जा रहा है। उसके बाद चेकिंग होने के बाद भी उसे आगे जाने दिया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ईडी कार्यालय में ही मौदूज हैं।

  • 22 March 2024 4:01 AM GMT

    ITO मेट्रो स्टेशन आज रहेगा बंद

    Arvind Kejriwal Arrest Live Update: दिल्ली पुलिस की सलाह पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज यानी 22 मार्च 2024 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। बता दें कि आप के प्रदर्शन को देखते हुए आईटीओ मेट्रो स्टेशन के गेट बंद किए गए हैं। पार्टी कार्यकाल के पास सबसे नजदीक यही मेट्रो स्टेशन पड़ता है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story