×

Defamation Case: सीएम गहलोत पर मानहानि का केस, गजेंद्र शेखावत ने दर्ज कराया मुकदमा, ये है मामला

Defamation Case: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद अशोक गहलोत पर भी मानहानि का केस दायर हो गया।

Snigdha Singh
Published on: 25 May 2023 11:39 AM GMT (Updated on: 25 May 2023 12:06 PM GMT)
Defamation Case: सीएम गहलोत पर मानहानि का केस, गजेंद्र शेखावत ने दर्ज कराया मुकदमा, ये है मामला
X
Ashok Gehlot (PHOTO: social media )

Defamation Case: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद अशोक गहलोत पर भी मानहानि का केस दायर हो गया। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में 1 जून को सुनवाई होगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई बार केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी घोटाले को लेकर आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा था कि गजेन्द्र सिंह शेखावत, उनकी पत्नी, माता-पिता और कई रिश्तेदार संजीवनी घोटाले में आरोपी हैं। इस बयान पर गजेंद्र शेखावत ने मानहानि का केस कर दिया। शेखावत का कहना है कि उनकी मां को निधन हो चुका है। उनकी स्वर्गवासी मां को भी आरोपी बताया गया। वहीं शेखावत का दावा है कि संजीवनी घोटाले से जुड़ी एफआईआर में उनका नाम ही नहीं है। लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री उनको और उनके परिवार को आरोपी बोलते रहते हैं।

राहुल गांधी और खड़गे पर भी मानहानि

मालूम हो कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर 'मोदी सरनेम' मामले में मानहानि केस हुआ था। इसमें सूरत कोर्ट ने उनको दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी संसद सदस्यता के बाद घर भी छिन गया। इसी कड़ी में मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी बजरंग दल पर बयान देने पर 100 करोड़ का मानहानि केस किया गया है।

कौन सी धारा के तहत क्या है सजा

IPC 499 - आइपीसी की धारा 499 में केवल मानहानि के अपराध के बारे में बताया गया है। यदि कोई व्यक्ति मानहानि का अपराध करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा तो धारा 499 के तहत दर्ज किया जाता है। IPC 500 – इस धारा के अंतर्गत मानहानि की सजा का प्रावधान किया गया है। कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति पर मानहानि करता है तो उसे धारा 500 के तहत 2 साल की कैद और आर्थिक जुर्माना दिया जाता है। अपराध की गंभीरता के तहत निर्णय लिया जाता है।

IPC 501 - इस धारा के अंतर्गत जब कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी व्यक्ति विशेष की मानहानि करता है तो उसे धारा 501 के तहत 2 साल की सजा और आर्थिक जुर्माना लगया जा सकता है। IPC 502 - इसमें जब कोई व्यक्ति किसी को आर्थिक उद्देश्य से किसी व्यक्ति विशेष की मानहानि करता है तो ये 502 धारा लगाई जाती है। इसमें दो साल की सजा और जुर्माना होता है।

IPC 505 - इस धारा के अंतर्गत किसी खबर, रिपोर्ट को इस तरह से पेश करना जिससे भारतीय जल, स्थल, वायु सेना का कोई भी सैनिक और अधिकारी विद्रोह या बगावत करने के लिए तैयार हो जाए। ऐसी गलत जानकारी दे, जिससे समाज या समुदाय में डर और भय का माहौल उत्पन्न हो जाए। लोग सरकार के खिलाफ हो जाये। ऐसे मामले में धारा 505 अंतर्गत 2 साल की कैद या जुर्माना या फिर दोनों सजाएं दी जा सकती है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Next Story