×

लाखों जिंदगियां खतरे में: हर तरफ दिख रहा संकट, जनजीवन पूरी तरह तबाह

मानसून आया नहीं कि बाढ़ का सिलसिला जारी हो गया। देश के कई राज्यों में हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। ऐसे में असम में बाढ़ ने जनजीवन को पूरी तरह से तबाह करके रख दिया है।

Newstrack
Published on: 12 July 2020 2:28 PM GMT
लाखों जिंदगियां खतरे में: हर तरफ दिख रहा संकट, जनजीवन पूरी तरह तबाह
X
लाखों जिंदगियां खतरे में: हर तरफ दिख रहा संकट, जनजीवन पूरी तरह तबाह

गुवाहाटी: मानसून आया नहीं कि बाढ़ का सिलसिला जारी हो गया। हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। ऐसे में असम में बाढ़ ने जनजीवन को पूरी तरह से तबाह करके रख दिया है। यहां के करीब 20 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। महामारी के इस दौर में तेजी से फैलता संक्रमण जहां एक तरफ मुसीबत बना हुआ है, वहीं बाढ़ का आना इस समय काफी ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें... राजस्थान में खतरे में सीएम की कुर्सी, पायलट के समर्थन में उतरे सिंधिया

बाढ़ से प्रभावित जिले

इन्ही सबके चलते राज्य मंत्री चंदन ब्रह्मा रविवार को चिरांग जिले में पहुंचे और जहां इन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। राज्य मंत्री के इस दौरे के दौरान कई अधिकारी भी मौजूद थे। जो हालातों का जायजा ले रहे थे।

साथ ही आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, असम में बाढ़ से 6 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की सबसे ज्यादा मार धेमाजी जिले पर पड़ रही है।

जानकारी के अनुसार, उसके बाद बारपेटा और लखीमपुर बाढ़ प्रभावित हैं। बाढ़ से प्रभावित अन्य जिले चराईदेव, विश्वनाथ, बक्सा, नलबारी,चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, ग्वालपारा, मोरीगांव, नगांव, गोलाघाट और तिनसुकिया हैं।

ये भी पढ़ें...एक्टर पार्थ समथान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ‘कसौटी जिंदगी की’ की शूटिंग रोकी गई

6 लाख 2 हजार लोग प्रभावित

इसके साथ ही आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि 20 जिलों में बाढ़ के कारण 6 लाख 2 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। कई गांव पानी में डूब गए हैं।

वहीं राज्य में कुल 11 हजार 9 गांव पानी में समा गए हैं। बाढ़ के पानी से फसलों को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। करीब 46 हजार 82 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल डूब गई है। साथ ही ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

ये भी पढ़ें...धमाके से कांपा झारखंड: हमले से हिल गया पूरा राज्य, उड़ा दी गई 12 इमारतें

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story