×

असम-मेघालय में बाढ़ से भारी तबाही, IMD ने इन राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश का सितम जारी है। जिससे राज्यों के कई इलाके बाढग्रस्त हो गए हैं। वहीं असम में मंगलवार से लगातार हो रही बारिश की वजह से असम के सात जिलों में करीब दो लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई हैं।

Shreya
Published on: 27 May 2020 4:10 AM GMT
असम-मेघालय में बाढ़ से भारी तबाही, IMD ने इन राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट
X

नई दिल्ली: असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश का सितम जारी है। जिससे राज्यों के कई इलाके बाढग्रस्त हो गए हैं। वहीं असम में मंगलवार से लगातार हो रही बारिश की वजह से असम के सात जिलों में करीब दो लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। ना केवल असम बल्कि मेघालय और अरुणाचल प्रदेश का भी यही हाल है।

यह भी पढ़ें: कोरोना पर वैज्ञानिकों का दावा, हाथ की ये उंगली बताएगी मौत का कितना है खतरा

229 गांव बाढ़ के चलते हुए प्रभावित

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक, धेमाजी, लखीमपुर, दर्रांग, गोलपारा, डिब्रूगढ़, नलबाड़ी, और तिनसुकिया के 17 राजस्व क्षेत्रों में तकरीबन 229 गांव बाढ़ के चलते प्रभावित हुए हैं। करीब 2 लाख लोग (1 लाख, 94 हजार, 916) बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वहीं इनमें से करीब 9 हजार लोगों ने धेमाजी, लखीमपुर, गोलपारा और तिनसुकिया जिलों में 35 राहत शिविरों में शरण लिया है।

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी का कहर: चूरू में पारा 50 डिग्री पर पहुंचा, दिल्ली-हरियाणा में टूटा रिकॉर्ड

1,007 हेक्टेयर फसल क्षेत्र बाढ़ के चलते हुआ जलमग्न

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक, करीब 1,007 हेक्टेयर फसल क्षेत्र बाढ़ के चलते जलमग्न हो गया है। इसके अलावा करीब 16 हजार 500 घरेलू पशु और मुर्गी भी बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। यहीं नहीं असम में सोनितपुर और नेमाटीघाट में अधिकतर नदियां (जिया भराली और ब्रह्मपुत्र) खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।

अरुणाचल प्रदेश में बारिश से कई इलाके हुए प्रभावित

वहीं अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी जिले के आरजू गांव में सोमवार को भूस्खलन के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। राज्य में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्से प्रभावित हुए हैं। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भूस्खलन में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर चार-चार लाख रुपये देने का एलान किया है।

यह भी पढ़ें: UP में दर्दनाक हादसा, रेलवे लाइन पर बिछी लाशें, मचा हाहाकार

CM ने किया मुआवजे का एलान

CM पेमा खांडू ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लोगों को बाढ़ और भूस्खलन से बचाने के लिए सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया जाए।

26 मई से 28 मई तक भारी बारिश का अनुमान

वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) असम और मेघालय में 26 मई से 28 मई तक भारी बारिश का अनुमान जताया है और साथ ही रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आईएमडी ने संभावना जताई है कि अगले कुछ दिनों तक तीनों प्रदेशों की स्थिति गंभीर बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें: भोले के भक्तों के लिए खुशखबरी, अब ऐसे सिर्फ 1 दिन में पूरी होगी मानसरोवर यात्रा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story