×

औरंगाबाद हादसा: 16 मृतकों की हुई शिनाख्त, देखिए पूरी लिस्ट

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे एक मालगाड़ी ने पटरी पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों को रौंद दिया। ये सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। इन सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है।

Shreya
Published on: 8 May 2020 8:02 AM GMT
औरंगाबाद हादसा: 16 मृतकों की हुई शिनाख्त, देखिए पूरी लिस्ट
X
औरंगाबाद हादसा: 16 मृतकों की हुई शिनाख्त, देखिए पूरी लिस्ट

भोपाल: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे एक मालगाड़ी ने पटरी पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों को रौंद दिया। ये सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। अब इन सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है। ये सभी मध्य प्रदेश के शहडोल के रहने वाले थे। ये घटना औरंगाबाद जिले के जालना रेलवे लाइन के पास हुई है। जानकारी के मुताबिक, मजदूर पैदल चलकर भुसावल की ओर जा रहे थे, रात को ठहरने के लिए वो पटरी के पास बैठ गए और थकान के चलते उनकी आंख लग गई। तभी एक मालगाड़ी उनके ऊपर से गुजर गई। इस घटना में 16 मजदूरों की जान चली गई। इस हादसे में मारे गए सभी 16 लोगों की शिनाख्त कर ली गई है।

ये रही 16 मृतकों की लिस्ट-

धनसिंग गोंड रा. अंतवली जी. शहडोल, राज्य - मध्य प्रदेश

बुद्धराज सिंग गोंड, रा. अंतवली जी. शहडोल, मध्य प्रदेश

निरवेश सिंग गोंड, अंतवली जी. शहडोल, मध्य प्रदेश

सुरेश सिंग कौल, जी. शहडोल, मध्य प्रदेश

अच्छेलाल सिंग, चिल्हारी, मानपुर जी. उमरिया मध्य प्रदेश

रबेंन्द्र सिंग गोंड, रा. अंतवली जी. शहडोल, मध्य प्रदेश

राजबोहरम पारस सिंग, रा. अंतवली, जी. शहडोल, मध्य प्रदेश

धर्मेंद्रसिंग गोंड, रा. अंतवळी, जी. शहडोल, मध्य प्रदेश

बिगेंद्र सिंग चैनसिंग, रा. ममाज, तहसील पाली, जी. उमरिया, मध्य प्रदेश

प्रदीप सिंग गोंड, रा. जमडी, तहसील पाली, जी. उमरिया, मध्य प्रदेश

मुनीमसिंग शिवरतन सिंग, रा. नेवासा, पोस्ट, बकेली तहसली पाली, जी. उमरिया

नेमशाह सिंग चमदु सिंग, रा. नेवासा, पोस्ट बकेली, जी. उमरिया

ब्रिजेश भेयादीन रा. बहिरा इटोला, शहरगड चाटी, शहडोल

दिपक सिंग अशोक सिंग गौड रा. अंतवली जी. शहडोल, मध्य प्रदेश

श्रीदयाल सिंग रा. अंतवली जी. शहडोल, मध्य प्रदेश

संतोष नापित, अभी तक नहीं पता चल पाया है

यह भी पढ़ें: कोरोना संकट पर बोले राहुल गांधी, … तो नौकरी जाने की आ जाएगी सुनामी

हादसे में घायलों के इलाज का खर्ज उठाएगी महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि औरंगाबाद रेल हादसे में घायल हुए सभी लोगों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि मजदूरों के घर वापसी के लिए केंद्र सरकार से बातचीत हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मजदूरों से अपील की है कि वह धैर्य बनाए रखें। सीएम ने हादसे में मरने वाले के परिवार को 5-5 लाख रुपये देने का एलान किया है।



यह भी पढ़ें: खुशखबरी वाला शनिवार: रात 8:50 पर अमौसी पर उतरेगा विमान, होगी घर वापसी

CM शिवराज ने मुआवजे का किया एलान

इसके अलावा ध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी औरंगाबाद रेल हादसे में मारे गए प्रवासी मजदूरों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि इस दु:ख की घड़ी में शोकाकुल परिवार खुद को अकेला न समझे, उनके साथ मैं और पूरी मध्य प्रदेश सरकार खड़ी है। उन्होंने जानकारी दी कि इस घटना को लेकर उन्होंने रेल मंत्री से बात कर त्वरित जाँच कराने की माँग की है।



औरंगाबाद जा रहे थे सभी मजदूर

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 6.30 बजे एक मालगाड़ी ने ट्रेन की पटरी पर सो रहे मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में करीब 17 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर महाराष्ट्र के जलगांव में एक आयरन फैक्ट्री में काम करते थे और पैदल चलकर अपने घर MIDC औरंगाबाद जा रहे थे।

यह भी पढ़ें: इन वैक्सीन से होगा कोरोना का खात्मा, लक्ष्य के हैं बेहद करीब

ट्रेन की पटरी पर सो गए थे मजदूर

ये मजदूर औरंगाबाद से मध्यप्रदेश के लिए निकली श्रमिक स्पेशल ट्रेन को पकड़ना चाहते थे। सभी लोग इस उम्मीद में थे कि वह भुसावल जाकर ट्रेन पकड़ लेंगे। दिन भर सफर के बाद ये लोग ट्रैक पर ही सो गए। जिसके चलते वे मालगाड़ी की चपेट में आ गए।

मध्य प्रदेश के रहने वाले थे मृतक

औरंगाबाद के एसपी मोक्षदा पाटिल के मुताबिक, हादसे में मारे गए सभी मजदूर स्पेशल ट्रेन के जरिए मध्य प्रदेश लौटना चाहते थे। सभी मजदूर मध्य प्रदेश के शहडोल के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें: बड़ी लापरवाही: महिला ने बीच सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, लाचार स्वास्थ्य विभाग

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story