×

देश की सबसे कम उम्र की महिला बनी पायलट, जानें इनके बारे में

जम्मू कश्मीर की इस महिला की बात करे तो इसे 2011 में स्टूडेंट पायलेट का लाइसेंस मिला था। तब आयशा अजीज (Ayesha Aziz) की उम्र महज 15 साल थी। 2017 में इन्हें कमर्शियल पायलट का लाइसेंस मिल गया।

Shraddha Khare
Published on: 3 Feb 2021 10:14 AM GMT
देश की सबसे कम उम्र की महिला बनी पायलट, जानें इनके बारे में
X
देश की सबसे कम उम्र की महिला बनी पायलट, जानें इनके बारे में photos (social media)

जम्मू कश्मीर : देश में महिला अपने काम से कई ऊंचाइयों पर पहुंच रही हैं। वह ऐसे -ऐसे काम को कर रही है जो लोगों को एक बार हैरानी में जरूर डाल सकता है। एक ऐसा ही हैरान करने वाला काम जम्मू कश्मीर में देखने को मिला है। आयशा अजीज (Ayesha Aziz) देश की सबसे कम उम्र की पायलट महिला बनी है। इनकी उम्र मात्र 25 साल की है।

आयशा अजीज को मिला15 साल की उम्र में स्टूडेंट पायलेट लाइसेंस

जम्मू कश्मीर की इस महिला की बात करे तो इसे 2011 में स्टूडेंट पायलेट का लाइसेंस मिला था। तब आयशा अजीज (Ayesha Aziz) की उम्र महज 15 साल थी। 2017 में इन्हें कमर्शियल पायलट का लाइसेंस मिल गया। जो की इनके लिए काफी गर्व की बात है। आयशा कश्मीर की लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनते हुए दिख रही हैं।

क्यों बनी आयशा अजीज पायलट

जम्मू कश्मीर की आयशा ने बहुत ही कम उम्र में पायलट बनने का सपना पूरा किया। यह बताती है कि इन्हें बचपन से ही सफर करना बेहद पसंद था। सफर में नए -नए लोगों से मुलाकात करना आयशा को बेहद अच्छा लगता था इसलिए उन्होंने पायलट बनने का मन बनाया। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि पायलट बनने का सफर इतना आसान नहीं था। यह काम डेस्क वर्क की तरह है किसी भी मौसम में काम करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें- आंसुओ से चमकी किस्मत: राकेश टिकैत से पहले रोए ये दिग्गज, पलटी थी पूरी बाजी

ayesha_aziz

जम्मू-कश्मीर की महिलाएं प्रगति कर रही है

आयशा ने बताया कि कई सालों से जम्मू-कश्मीर की महिलाएं काफी अच्छा प्रगति कर रही है। अपने आपको शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी आगे बढ़ाया है। इसके साथ यहां कि लड़कियां अपनी पढ़ाई को डिग्री तक कर रही है। जम्मू कश्मीर की लड़कियां बहुत आगे बढ़ रही है। हर क्षेत्र में अपने आपको आत्मनिर्भर बना रही है।

ये भी पढ़ें- किसानों के लिए बैरिकेडिंग: राहुल गांधी ने मोदी पर साधा निशाना, कही ये बात

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story