Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के सामने चक्कर खाकर गिरा शख्स, बागेश्वर सरकार ने खिलाई भभूति, फिर भी चली गई जान

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में बाबा के सामने ही एक शख्स चक्कर खाकर गिर गया। बागेश्वर सरकार ने उसे भभूति खिलाई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया।

Archana Pandey
Published on: 21 July 2023 6:52 AM GMT (Updated on: 21 July 2023 7:06 AM GMT)
Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के सामने चक्कर खाकर गिरा शख्स, बागेश्वर सरकार ने खिलाई भभूति, फिर भी चली गई जान
X
Bageshwar Dham

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गोरखपुर से पहुंचे एक शख्स की मौत हो गई। यह शख्स कुछ दिन पहले ही अपने परिवार के बागेश्वर धाम आया था। यहां वह बाबा के सामने ही चक्कर खाकर गिर गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम विजय कश्यप था, जो गोरखपुर का रहने वाला था और गुजरात में फर्नीचर का काम करता था।

मृतक की साली के मुताबित उसके जीजा विजय कश्यप को दौरे आते थे। परिवार उसे बागेश्वर धाम लेकर गया था। इस उम्मीद से की वहां जाकर विजय शायद सही हो जाएगा। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। शायद इसलिए ही यहां ठीक होने की बजाय उसकी मौत हो गई।

बाबा ने खिलाई थी भभूति

साली ने बताया है कि हम जीजा विजय को लेकर बागेश्वर धाम पहुंचे थे। जैसे ही जीजा विजय धीरेंद्र महाराज के सामने आए चक्कर खाकर गिर पड़े। इसके बाद बाबा बागेश्वर सरकार ने उन्हें भभूति खिलाई। इसके कुछ देर बाद सांसे चल रही थी। लेकिन बोलना बदं कर दिया था। ऐसे में जब हालत और बिगड़ती दिखी तो जीजा को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वापस गुजरात ले गए परिजन

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने जैसे ही विजय को मृत घोषित किया, पूरा परिवार रोने लगा। इसके कुछ देर बाद परिजन मृतक विजय को वापस गुजरात ले गए। बता दें बाबा बागेश्वर धाम में लोग अपनी-अपनी परेशानियां लेकर जाते हैं। बाबा धीरेंद्र शास्त्री उनकी परेशानियों का हल बताते हैं। लेकिन गुजरात के इस परिवार के परेशानी तो सही नहीं हुई। उन्होंने अपने परिजन विजय को ही हमेशा के लिए खो दिया। इसी क्रम में कहा जा सकता है कि सब कुछ नियती के हाथ में होता है।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story