×

Bank Holidays in August 2023: अरे बैंक का काम फटाफट खत्म कर लें, अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें डिटेल लिस्ट

Bank Holidays in August 2023: जुलाई का महीना खत्म होने वाला है और अगस्त महीना कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप अगस्त महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम करवाने की सोंच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है।

Jugul Kishor
Published on: 23 July 2023 3:46 AM GMT (Updated on: 1 Aug 2023 2:30 AM GMT)
Bank Holidays in August 2023: अरे बैंक का काम फटाफट खत्म कर लें, अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें डिटेल लिस्ट
X
Bank Holidays in August 2023 (Social Media)

Bank Holidays in August 2023: जुलाई का महीना खत्म होने वाला है और अगस्त महीना कुछ दिनों में शुरू जाएगा। ऐसे में अगर आप अगस्त महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम करवाने की सोंच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। बैंक जाने के लिए घर से निकलने से पहले एक बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें क्योंकि अगस्त महीने में लंबी छुट्टियां होने वाली हैं। बिना छुट्टी चेक किए बैंक जाएंगे तो आपको वापस लौटना पड़ सकता है।

अगस्त में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की द्वारा छुट्टियों के जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक अगस्त में महीने में कुल 14 दिन अवकाश रहने वाला है। इन अवकाशों में शनिवार और रविवार की भी छुट्टियां शामिल हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के मुताबिक सभी सार्वजनिक अवकाशों पर बैंक बंद रहेंगें। वहीं, विशेष राज्य के आधार पर भी कुछ क्षेत्रीय अवकाश होते हैं। ये क्षेत्रीय अवकाश राज्य सरकारों के द्वारा ही तय किए जाते हैं।

अगस्त 2023 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

6 अगस्त – रविवार
8 अगस्त - तेन्दोंग ल्हो रम फात
12 अगस्त - दूसरा शनिवार
13 अगस्त - रविवार
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त - पारसी नव वर्ष (शहंशाही)
18 अगस्त - श्रीमंत शंकरदेव की तिथि
20 अगस्त - रविवार
26 अगस्त - चौथा शनिवार
27 अगस्त - रविवार
28 अगस्त - पहला ओणम
29 अगस्त - थिरुवोणम
30 अगस्त - रक्षाबंधन
31 अगस्त 2023- रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लहबसोल

आरबीआई के मुताबिक अगस्त महीने में पहला अवकाश 6 अगस्त को रविवार के कारण और दूसरा अवकाश 8 अगस्त को तेंदोंग ल्हो रम फात के कारण होगी, ये त्योहार सिक्किम में मनाया जाता है। 12 अगस्त को महीने का सेकेंड शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 13 अगस्त को रविवार के कारण अवकाश रहने वाला है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है, 16 अगस्त को पारसी नव वर्ष और 18 अगस्त को श्रीमंत शंकरदेव की तिथि है। इन तीनों दिन बैंक बंद रहेंगें। इसके बाद 20 अगस्त को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

बता दें कि अगस्त महीने में रक्षाबंधन सहित कई त्योहार पड़ने वाले हैं। इसलिए अगर आप अगस्त महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम करवाने का प्लान बना रहें हैं तो जुलाई में ही निपटा लें। फिलहाल बैंक की छुट्टियों को डिजिटल पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आनलाइन बैंकिंग एप चलते रहेंगे। इसीलिए घबड़ाने की जरुरत नहीं है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story