बैंकों की देश भर में हड़ताल, दिवाली पर इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI ने कहा...

मंगलवार को सरकारी बैंकों की हड़ताल है जिसकी वजह से कामकाज ठप रहेगा। सभी बैंकों ने ग्राहकों को इसकी जानकारी पहले ही दे दी है। बैंकों से जुड़े दो यूनियनों ने हड़ताल की घोषणा की है।

Dharmendra kumar
Published on: 22 Oct 2019 5:00 AM GMT
बैंकों की देश भर में हड़ताल, दिवाली पर इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI ने कहा...
X

नई दिल्ली: मंगलवार को सरकारी बैंकों की हड़ताल है जिसकी वजह से कामकाज ठप रहेगा। सभी बैंकों ने ग्राहकों को इसकी जानकारी पहले ही दे दी है। बैंकों से जुड़े दो यूनियनों ने हड़ताल की घोषणा की है।

इसके अलावा दिवाली की छुट्टियों के कारण भी बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे। इस हड़ताल से बैंकिंग कामकाज पर असर पड़ेगा। लेकिन एसबीआई ने कहा है कि उनके यहां पर हड़ताल का असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तान का कश्मीर में दहशत! बना रहा ये प्लान, 31 से पहले बड़ा हादसा

इस हड़ताल को ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयीज एसोसिएशन (AIBEA) तथा बैंक एंप्लॉयीज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) ने बुलाया है। हालांकि, अधिकारी और निजी क्षेत्र के बैंक हड़ताल में शामिल नहीं होंगे।

बैंकों के प्रस्तावित विलय और जमा पर गिरती ब्याज दरों के खिलाफ के यह हड़ताल है। लेकिन एसबीआई ने बयान जारी कर कहा है कि हमारे यहां पर इस हड़ताल का असर देखने को नहीं मिलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सिंडिकेट बैंक जैसे तमाम सरकारी बैंकों में इस हड़ताल की वजह से कामकाज प्रभावित रहेंगे।

यह भी पढ़ें...टीम इंडिया का दिवाली गिफ्ट, साउथ अफ्रीका को एक पारी और 202 रन से धोया

हड़ताल में शामिल नहीं होंगे ये 7 संगठन

बैंकों के सात यूनियन इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। इन सात संगठनों में से तीन कर्मचारी और चार अधिकारियों के संगठन हैं। पिछली बार बैंक कर्मचारियों ने 26 और 27 सितंबर को हड़ताल की घोषणा की थी, लेकिन फिर इसको वापस ले लिया था।

यह भी पढ़ें...होगी भारी बारिश: मौसम विभाग की कड़ी चेतावनी, यहां बाढ़ का खतरा

4 दिंन बंद रहेंगे बैंक

हड़ताल के बाद शनिवार 26 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार है और रविवार को बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद सोमवार 28 अक्टूबर को गोर्बधन पूजा और मंगलवार 29 अक्टूबर की वजह से बैंक बंद रहने की संभावना है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story