×

होगी भारी बारिश: मौसम विभाग की कड़ी चेतावनी, यहां बाढ़ का खतरा

भारी बारिश के कारण तमिलनीडु के कई इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां तक की राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

Shreya
Published on: 22 Oct 2019 4:26 AM GMT
होगी भारी बारिश: मौसम विभाग की कड़ी चेतावनी, यहां बाढ़ का खतरा
X

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन कई राज्य ऐसे भी हैं जहां पर बारिश अभी भी जारी है। भारी बारिश के कारण तमिलनीडु के कई इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां तक की राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बारिश से प्रभावित जिलों में निचले इलाकों में स्थित स्कूलों, घरों और सरकारी इमारतों में पानी घुस गया है। बारिश के चलते तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राज्य में एक बार फिर से भारी बारिश का कहर शुरु हो गया है।

4-5 दिनों में इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश-

बता दें कि देश के ज्यादातर हिस्सों में आने वाला दक्षिण पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय पर आकर जमकर बरसा है। साथ ही 15 अक्टूबर तक इसकी विदाई भी हो गई, लेकिन इस दौरान पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में मध्यम से कम बारिश देखने को मिली। वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले 4-5 दिनों में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: बुरी खबर: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा हॉस्पिटल में भर्ती, राहुल-सोनिया…

इन राज्यों में बारिश की संभावना-

दक्षिणी राज्यों के अलावा अगले दो दिनों के भीतर महाराष्ट्र के विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण क्षेत्र और गोवा में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी राज्यों में ओडिशा और झारखंड में दिवाली से पहले भारी बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में हो रही बारिश-

पश्चिम मानसून की बारिश से चूके पूर्वोत्तर समेत दक्षिणी राज्यों में अब दूसरे चरण में सामान्य बारिश हो रही है। इससे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इन राज्यों में पिछले कई सालों से मानसून के दूसरे चरण में बारिश सामान्य से भी बहुत कम दर्ज की गई है।

इसलिए हो रही है बारिश-

जिसके चलते दक्षिणी राज्यों में भूजल का स्तर बहुत नीचे गिर गया था। इससे पीने के पानी पर गंभीर संकट पैदा हो गई थी। आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु से सटी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने लगा है। इसी की तरह अरब सागर में भी चक्रवाती तूफान की स्थिति पैदा होने से निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जिसके चलते महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें: आतंकी कैंपों पर हमले से पागल हुआ पाकिस्तान, कहा- अब होगा सीधे परमाणु युद्ध

Shreya

Shreya

Next Story