×

आतंकी कैंपों पर हमले से पागल हुआ पाकिस्तान, कहा- अब होगा सीधे परमाणु युद्ध

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और आतंकी कैंपों पर हमलों के बाद से पाकिस्तान तिलमिला गया है। पाकिस्तान का पागलपन उसके बयान में साफ दिख रहा है। अब उसने एक बार फिर भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी है।

Dharmendra kumar
Published on: 22 Oct 2019 4:08 AM GMT
आतंकी कैंपों पर हमले से पागल हुआ पाकिस्तान, कहा- अब होगा सीधे परमाणु युद्ध
X

इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और आतंकी कैंपों पर हमलों के बाद से पाकिस्तान तिलमिला गया है। पाकिस्तान का पागलपन उसके बयान में साफ दिख रहा है। अब उसने एक बार फिर भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी है।

अब बड़बोले बयानों के चर्चित पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशीद ने कहा है कि भारत से अब सीधे परमाणु युद्ध होगा। उन्होंने कहा कि अब ऐसा युद्ध नहीं होगा कि 4-6 दिन तक टैंक, तोपें चलेंगी अब सीधे-सीधे परमाणु युद्ध होगा।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तान का कश्मीर में दहशत! बना रहा ये प्लान, 31 से पहले बड़ा हादसा

बता दें कि रेल मंत्री रशीद पाकिस्तान के पास एक-एक पाव और सवा-सवा सौ ग्राम के परमाणु बम होने का दावा कर चुके हैं।

पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि मैं 126 दिन धरने में शामिल था, उस समय मुल्क के हालात और सरहदी मामलात ऐसे नहीं थे। अब पाकिस्तान पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। भारत के साथ खौफनाक जंग होगी।

उन्होंने कहा कि ये पारंपरिक युद्ध नहीं होगा। परमाणु जंग हो सकती है। जो लोग ये सोच रहे हैं कि 4-6 दिन गोले चलेंगे, हवाई हमले होंगे या नौसेना के गोले चलेंगे, बिल्कुल ऐसा नहीं है और अब ये सीधे परमाणु युद्ध होगा।

यह भी पढ़ें...कमलेश तिवारी के बाद एक और हत्या, बीजेपी में मच गया हड़कंप

पीओके में आतंकी कैपों पर हमला

बता दें कि भारतीय सेना ने रविवार को भारी हथियारों से पीओके के नीलम घाटी में आतंकी कैंपों और कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर हमला किया था। सेना की इस कड़ी कार्रवाई में पाकिस्तान के करीब 10 जवान और करीब 20 आतंकी ढेर हो गए थे।

पाकिस्तानी सेना ने रविवार की सुबह तंगधार सेक्टर में गोलीबारी की थी। इस हमले में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए थे और एक नागरिक की भी मौत हो गई थी। इसके बाद भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया। अब इसके बाद से पाकिस्तान तिलमिला गया है।

यह भी पढ़ें...बुरी खबर: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा हॉस्पिटल में भर्ती, राहुल-सोनिया…

अपने बड़बोले बयानों के लिए प्रसिद्ध शेख रशीद इससे पहले भी कई बार भारत को परमाणु युद्ध की धमकी दे चुके हैं। इससे पहले पाक रेल मंत्री ने कहा था कि पाकिस्तान के पास सवा सौ ग्राम और ढाई सौ ग्राम के भी परमाणु बम हैं जो कहीं भी और किसी लक्ष्य को निशाना बना सकते हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story