×

दूध नहीं बियर पियो जमकर! सामने आई ये रिपोर्ट, दंग रह जाएँगे आप

पेटा के अनुसार बियर पीना दूध से ज्यादा फायदेमंद है। बियर न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि इसे पीने से उम्र भी बढ़ती है। पेटा ने लोगों को दूध न पीने की सलाह दी है।

Shivakant Shukla
Published on: 9 Dec 2019 10:12 AM GMT
दूध नहीं बियर पियो जमकर! सामने आई ये रिपोर्ट, दंग रह जाएँगे आप
X

लखनऊ: वैसे तो शराब या बियर पीना सेहत के लिए लाभदायक नहीं माना जाता है। शायद यही वजह है कि शायद हमें बचपन से ही दूध पीने के फायदों के बारे में बताया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध से ज्यादा फायदेमंद होता है बीयर पीना, ये हम नहीं कह रहे हैं ​बल्कि पेटा (People for Ethical Treatment of Animals) की रिपोर्ट में बताया गया है। तो आइए बताएं इस रिपोर्ट के बारे में...

ये भी पढ़ें:खत्म होगा साम्राज्य! इमरान पर तगड़ा वार, फसेंगे बुरी तरह

पेटा के अनुसार बियर पीना दूध से ज्यादा फायदेमंद है। बियर न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि इसे पीने से उम्र भी बढ़ती है। पेटा ने लोगों को दूध न पीने की सलाह दी है।

दूध पीने से होती है ये बीमारी

बता दें कि पेटा ने यह दावा हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक रिपोर्ट के आधार पर किया है। इतना ही नहीं, पेटा ने दूध पीने के कई नुकसान भी उजागर किए हैं। इसमें बताया गया है कि दूध मोटापा, डायबिटीज और कैंसर जैसी घातक बीमारियों का कारण भी बनता है। इस बयान को शाकाहारी होने के फायदों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि इस दावे के बाद एक बड़ी बहस छिड़ गई है।

ये भी पढ़ें:सावधान वॉट्सऐप वालों! अकाउंट से झटके में गायब हो रहे हैं पैसे, रहें संभलकर

बियर को एक एल्कोहल बेवरेज माना जाता है। इसे बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है उसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। बियर बनाने में जौ, गेहूं, मक्का और चावल का इस्तेमाल होता है।

बीयर पीने के फायदे

इतना ही नहीं, बियर में मौजूद 90 प्रतिशत पानी के अलावा फाइबर, कैल्शियम, आयरन समेत शरीर को फायदा पहुंचाने वाले कई पोषक तत्व होते हैं। बियर इंसान के हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करती है। शरीर की मांसपेशियों के विकास के लिए भी इसे काफी फायदेमंद बताया जाता है। पेटा की तरफ से जारी बयान में यह भी बताया गया कि बियर दूध से ज्यादा फायदेमंद हो सकती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा बियर पीना भी सेहत के लिए खतरनाक है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story