×

झारखंड: सरकार के एक साल पूरा होने से पहले राजनीति, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार 29 दिसंबर को अपना एक साल पूरा करने जा रही है। इस बीच पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाज़ी भी ज़ोरों पर है। सत्ता पक्ष जहां बीते एक साल की उपलब्धियों को गिनाने में जुटा है तो विपक्ष सरकार को नाकामियों की याद दिला रहा है।

Newstrack
Published on: 26 Dec 2020 2:45 PM GMT
झारखंड: सरकार के एक साल पूरा होने से पहले राजनीति, आरोप-प्रत्यारोप शुरू
X
झारखंड: सरकार के एक साल पूरा होने से पहले राजनीति, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार 29 दिसंबर को अपना एक साल पूरा करने जा रही है। लिहाज़ा, इसे लेकर राज्य और ज़िला स्तर पर तैयारियों ज़ोरों पर हैं। राजधानी रांची में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दिन करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लांचिंग होगी। सरकार जनता तक विकास कार्यों को पहुंचाने में लगी है। इस बीच पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाज़ी भी ज़ोरों पर है। सत्ता पक्ष जहां बीते एक साल की उपलब्धियों को गिनाने में जुटा है तो विपक्ष सरकार को नाकामियों की याद दिला रहा है।

ये भी पढ़ें: मिला करोड़ों का कालाधन: ताबड़तोड़ छापेमारी से हिला असम, पढ़ें पूरी खबर

पूर्व सीएम का हेमंत पर हमला

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने राज्य सरकार पर तीखी बयानबाज़ी की है। रांची में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होने कहा कि, राज्य में बड़े-बड़े दावे और वादे के साथ सरकार बनाई गई। सरकार अपना एक साल पूरा करने जा रही है। हालांकि, हेमंत सोरेन सरकार ने घोषणा पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए रघुवर दास ने कहा कि, शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर बेरोज़गारों को नौकरी देने का वादा किया गया था। बेरोज़गारी भत्ता देने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, एक साल होने के बाद भी राज्य सरकार युवाओं के सपने को पूरा नहीं कर सकी है। बेरोज़गारी भत्ता देने का मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गय है।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/12/RAGHUBAR_DAS.mp4"][/video]

अनर्गल बयानबाज़ी बंद करे भाजपा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आरोपों का सत्ताधारी कांग्रेस ने जवाब दिया है। पार्टी की ओर प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि, हेमंत सोरेन सरकार पर सवाल उठाने के बजाय उन्हे सरकार का आभार व्यक्त करना चाहिए। कोरोना काल में सरकार ने घर-घर तक अनाज पहुंचाया। दुमका और बेरमो उप चुनाव में राज्य की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। राज्य की जनता को बीजेपी के विकास विरोधी कार्यों की जानकारी है।

ये भी पढ़ें: हैवान शराबी बाप: अपनी ही डेढ़ साल की बेटी को दी ऐसी मौत, कांप उठी सबकी रूह

उन्होने कहा कि, किस तरह युवाओं को पांच-छह हज़ार की नौकरी के लिए दूसरे राज्य भेज दिए गए और आज वही युवा लौट आए हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लालकिशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि, रघुवर दास राजनीति में अपना वजूद बचाए रखने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। कृषि कानून की सराहना करने वाले रघुवर दास के कार्यकाल में राज्य के किसानों को छला गया। फसल बीमा के नाम पर सिर्फ बीमा कंपनियों को फायदा पहुंचा गया। पूर्व की सरकार में किए गए सभी गड़बड़ियों की जांच शुरू हो गई है। एक-एक कर त्रुटियां सामने आ रही हैं।

रांची से शाहनवाज़ की रिपोर्ट

Newstrack

Newstrack

Next Story