×

बेल्जियम के प्रिंस ने उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां, कोरोना वायरस का हुए शिकार

बेल्जियम रॉयल पैलेस के प्रवक्ता ने बताया कि 26 मई को कॉर्डोबा की सभा में हिस्सा लेने के बाद प्रिंस में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए।

Aradhya Tripathi
Published on: 31 May 2020 6:02 AM GMT
बेल्जियम के प्रिंस ने उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां, कोरोना वायरस का हुए शिकार
X

अंशुमान तिवारी

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन घोषित किया गया है। लेकिन लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों में आम से लेकर खास, सभी लोग शामिल हैं। ऐसे लोग कोरोना वायरस का शिकार भी बन रहे हैं। ताजा मामला बेल्जियम के प्रिंस का है। बेल्जियम के राजा फिलिप के भतीजे प्रिंस जोआचिम कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। उन्होंने लॉकडाउन तोड़ते हुए एक पार्टी में हिस्सा लिया था जिसके जरिए उनके कोरोना से संक्रमित होने की खबर है।

प्रिंस ने तोड़ा था लॉकडाउन

सूत्रों का कहना है कि प्रिंस ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए स्पेन की एक पार्टी में हिस्सा लिया था। इस पार्टी के दौरान ही वे किसी व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण कोरोना का शिकार हो गए। बेल्जियम रॉयल पैलेस के प्रवक्ता ने बताया कि 26 मई को कॉर्डोबा की सभा में हिस्सा लेने के बाद प्रिंस में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए। उनकी जांच करने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिससे हड़कंप मच गया। रॉयल पैलेस के प्रवक्ता की ओर से इस बात को स्पष्ट नहीं किया गया कि इस पार्टी में कितने लोगों ने शिरकत की थी। प्रवक्ता का कहना है कि जोआचिम 24 मई को एक इंटर्नशिप के लिए बेल्जियम से स्पेन गए थे और अभी भी वहीं थे।

ये भी पढ़ें- भारत में रोजाना टूट रहा कोरोना का रिकॉर्ड: 24 घंटे में 8380 नए मामले, 193 मौतें

इस बीच उनमें कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उनकी जांच कराई गई थी। दूसरी ओर अल प्राइस अखबार का कहना है कि प्रिंस ने 26 अन्य लोगों के साथ पार्टी में हिस्सा लिया था। अखबार का कहना है कि प्रिंस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया क्योंकि वहां अधिकतम 15 लोगों को ही एक साथ कहीं जमा होने की अनुमति दी गई थी। अखबार का कहना है कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के कारण ही प्रिंस कोरोना वायरस का शिकार हुए। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज किया जा रहा है और जल्द ही उनके स्वस्थ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

पूरी दुनिया में कोरोना का कहर जारी

इस बीच पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दुनिया के करीब 70 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस का शिकार हो चुके हैं। अमेरिका में इस वर्ष का सबसे ज्यादा कहर दिख रहा है और यहां करीब 18 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- भाजपा को लगा झटका: कांग्रेस में शामिल हो रहे अब यहां के पू्र्व सांसद

ब्राजील में भी लोग तेजी से वायरस का शिकार हो रहे हैं और वहां काफी अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। ब्राजील में पिछले 24 घंटे के दौरान 30 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस का शिकार हुए हैं। कुल मौतों के मामले में ब्राजील दुनिया में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका के बाद इस वायरस से सबसे ज्यादा मौतें ब्रिटेन में हुई हैं।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story