×

टिक टॉक स्टार की मौत: फेमस होने के चक्कर में कर दिया कांड, चली गई जान

आज के समय में लोग काफी संख्या में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक टॉक से जुड़े हैं। यूजर्स कंटेट बनाने के लिए किसी भी हद तक जाते हैं। जिसके चलते कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है।

Shreya
Published on: 15 Jun 2020 8:13 AM GMT
टिक टॉक स्टार की मौत: फेमस होने के चक्कर में कर दिया कांड, चली गई जान
X

बेंगलुरु: आज के समय में लोग काफी संख्या में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक टॉक से जुड़े हैं। यूजर्स कंटेट बनाने के लिए किसी भी हद तक जाते हैं। जिसके चलते कई लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। लेकिन इसके बाद भी लोग इन घटनाओं से सबक नहीं लेना चाहते। इस बीच खबर है कि बेंगलुरु में एक 22 साल के युवक की टिक टॉक वीडियो बनाने के चलते जान चली गई।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का बयान: संक्रमण को रोकने के लिए ऐसा जरूरी, लक्ष्णरहित रहें अस्पताल में

वीडियो बनाने के लिए जीवित मछली निगल रहा था युवक

दरअसल, युवक टिक टॉक वीडियो बनाने के लिए जीवित मछली निगल रहा था, जिसके चलते उसकी जान चली गई। बता दें कि इससे पहले भी ऐसे कई किस्से हो चुके हैं कि टिक टॉक वीडियो बनाने के दौरान कई लोगों की जान चली गई थी।

युवक के गले में फंस गई थी मछली

तमिलनाडु के होसुर में एक युवक झील में मछली पकड़ने गया था। उस दौरान युवक को मछली निगलते हुए टिकटॉक वीडियो बनाने का आइडिया आया। जिसके बाद वीडियो बनाते हुए वह जीवित मछली को निगलने लगा और उसी दौरान मछली युवक के गले में फंस गई।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से आया समूह: किया भोपाल पर हमला, भारी नुकसान होने की संभावना

सरकारी हॉस्पिटल ले गए दोस्त, लेकिन...

गले में मछली फंसने के बाद युवक को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसे पीठ के बल लिटाकर दबाया, लेकिन इसके बाद भी युवक को कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद उसके दोस्त उसे एक सरकारी हॉस्पिटल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।

वीडियो बनाने से पहले शराब भी पी थी

जानकारी के मुताबिक वीडियो बनाने से पहले युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शराब भी पी थी। पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर, दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक युवक एक टिकटॉक स्टार था और सभी का ध्यान पाने की चाहत में उसने मछली निगलते हुए वीडियो बनाने की सोची।

यह भी पढ़ें: बेहद निर्दयी चीन, गधों को उतार रहा मौत के घाट, वजह जान चौंक जाएंगे

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story