×

अमित शाह संग किसान नेताओं की बैठक बेनतीजा, सरकार कृषि कानून नहीं लेगी वापस

दिल्ली स्थित ICAR के गेस्ट हाउस में अमित शाह और 13 किसान संगठनों के नेताओं के बीच करीब 2 घंटे तक मंथन हुआ। हालाँकि इस दौरान अमित शाह कृषि कानून वापस न लेने के सरकार के फैसले पर अडिग रहे। अब कल फिर से दोनों पक्षों में बैठक होगी।

Shivani
Published on: 8 Dec 2020 3:09 AM GMT
अमित शाह संग किसान नेताओं की बैठक बेनतीजा, सरकार कृषि कानून नहीं लेगी वापस
X

नई दिल्ली: कृषि कानून के खिलाफ किसानों के भारत बंद का असर पूरे देश में देखने को मिला। कई जगह चक्का जाम हुआ, ट्रेने रोकी गयी। भाजपा कार्यकर्ताओं से अन्य दलों की भिड़ंत हुई। कहीं लाठीचार्ज तो कहीं पत्थरबाजी हुई। इन सब के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने किसान नेताओं संग बैठक की। बता दें कि 9 दिसंबर यानी कल किसानों और सरकार के बीच वार्ता होनी है लेकिन उसके पहले आज ही शाह ने किसानों नेताओं को मुलाकात के लिए बुलावाया था। हालंकि ये बैठक भी बेनतीजा निकली।

Live Bharat Bandh

शाह की किसान नेताओं संग बैठक बेनतीजा

9 दिसंबर को सरकार और किसान नेताओं के बीच कृषि कानूनों के मुद्दे पर छठें स्तर की वार्ता होनी है। उसके पहले ही गृह मंत्री अमित शाह ने आज भारत बंद के बाद किसानों को बातचीत के लिए बुलावा भेजा। दिल्ली स्थित ICAR के गेस्ट हाउस में अमित शाह और 13 किसान संगठनों के नेताओं के बीच करीब 2 घंटे तक मंथन हुआ। हालाँकि इस दौरान अमित शाह कृषि कानून वापस न लेने के सरकार के फैसले पर अडिग रहे। अब कल फिर से दोनों पक्षों में बैठक होगी।

किसान नेताओं ने शाह संग बैठक के बाद कहा कि सरकार कल प्रस्ताव देगी। गृह मंत्री ने लिखित में प्रस्ताव देने की बात कही है। प्रस्ताव पर किसान विचार करेंगे। कृषि संशोधन के लिए सरकार लिखित प्रस्ताव देगी। यानी कि आज की बैठक भी बेनतीजा रही है।

अमित शाह की इन किसान नेताओं से मुलाकात

गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी, हनन मुला, शिव कुमार कक्का जी, बलवीर सिंह राजेवाल, रुलदू सिंह मानसा, मंजीत सिंह राय,बूटा सिंह, हरिंदर सिंह लखोवाल, दर्शन पाल, कुलवंत सिंह संधू, बोध सिंह मानसा और जगजीत सिंह ढलेवाल मुलाकात करने वाले हैं।

राष्ट्रपति से मिलेंगे राहुल गांधी

विपक्षी पार्टियों का एक प्रतिनिधिमंडल कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और अन्य नेता राष्ट्रपति से मिलेंगे। सीपीआई (एम) के नेता सीताराम येचुरी ने ये जानकारी दी। कोविड प्रोटोकॉल के तहत सिर्फ पांच लोगों को ही मिलने की इजाजत दी गई है।

अमित शाह से आज शाम मिलेंगे किसान नेता टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बयान दिया है कि शाम को 7 बजे किसान नेताओं की गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक है। चक्का जाम खत्म होने के बाद किसान सिंधु बॉर्डर जाएंगे और फिर गृह मंत्री से मिलने जाएंगे।

amit shah

मीरजापुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क जाम। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा। किसानों के आह्वान पर उनके समर्थन में कांग्रेसियों ने किया कलेक्ट्रेट के बाहर चक्का जाम।

मीरजापुर: भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने हाथ में रोटी लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क जाम किया। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने किसान बिल को काला कानून बताते हुए सड़क जाम किया। मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने लिया पत्रक।

cm manohar khattar-narendra singh tomar

कृषि मंत्री से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर ने मंगलवार को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मुलाकात की। हरियाणा में किसानों के प्रदर्शन का व्यापक असर देखने को मिला है। इस बीच सरकार की ओर से लगातार कृषि कानून के फायदे गिनाए जा रहे हैं।

kanpur dehat

कानपुर देहात: भारत बंद आंदोलन को लेकर किसान यूनियन और सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी। सिकन्दरा तहसील में सपाइयों ने ट्रैक्टर से आकर की नारेबाजी। भारत बन्दी के दौरान सपाइयों ने तहसील परिसर भी बंद करने की मांग की। पुलिस ने तहसील गेट पर ताला लगाकर सपाइयों को बाहर ही रोका और उनको गिरफ्तार किया।

भीम आर्मी के समर्थकों का किसानों ने किया विरोध

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारत बंद के दौरान भीम आर्मी के समर्थकों को विरोध का सामना करना पड़ा है। भीम आर्मी के लोग यहां यूपी गेट पर किसानों के बीच पहुंचे और धरना प्रदर्शन में शामिल होने लगे। लेकिन किसानों ने ही उन्हें वहां से भगा दिया।

किसानों ने आरोप लगाया कि भीम आर्मी के समर्थक आंदोलन को भड़काने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद उनका विरोध किया। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजते हुए भीम आर्मी के समर्थकों को भगा दिया।

कृषि मंत्री से मिलेंगे हरियाणा CM

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कृषि बिल के मसले पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात करेंगे। हरियाणा में किसान आंदोलन का व्यापक असर है और खट्टर सरकार पर खतरे के बादल भी मंडरा रहे हैं।

इटावा: कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह को पुलिस ने उनके आवास पर किया नजरबन्द, शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे को कार्यकर्ताओं सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार किसानों के लिए भारत बंद का कर रहे थे समर्थन, पुलिस प्रदर्शनकारियों की झड़प में सपा कार्यकर्ता रामबाबू प्रधान के सर में लगी चोट हुए घायल, कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं ने 1 दिन के लिए किसान आंदोलन के समर्थन में किया कार्य विरत, किसान यूनियन ने मंडी गेट पर किसान बिल विरोध में किया जमकर प्रदर्शन, आम आदमी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर किसान बिल विरोध में सौपा ज्ञापन, आजाद समाज पार्टी ने कलेक्ट्रेट में किसान बिल का विरोध में ज्ञापन दिया।

आगरा: भारत बंद को लेकर किसान नेता गिरफ्तार, इरादतनगर कस्बे से किसान नेता गिरफ्तार, पुलिस के साथ नोकझोंक के बाद गिरफ्तार, जाम लगाने के प्रयास में भारत सिंह और उनके 4 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है, किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष की भी गिरफ्तारी की गई।

आज़मगढ़: भारत बंद का यूपी के कई जिलों में व्यापक असर देखा जा रहा है, यूपी के ज़्यादातर जिलों में प्रदर्शन के मद्देनज़र सपा नेताओं व कार्यकर्तओं की धरपकड़ जारी। आज़मगढ़ में किसान विरोधी बिल के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने जा रहे विधायक नफ़ीस अहमद को पुलिस ने उनके घर में नज़र बंद किया। चंदौली में पूर्व सांसद राम किशुन यादव को नज़रबंद किया गया। भदोही में पूर्व विधायक ज़ाहिद बेग को पुलिस ने हिरासत में लिया।

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में भी भारत बंद का असर दिखा। भारत बंद के समर्थन में सपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर निकले।

sitapur

sp leader manoj singh

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता मनोज सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने घर से गिरफ्तार है। मनोज सिंह के साथ कई सपा समर्थकों को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि किसानों के समर्थन में और भारत बंद आवाहन को लेकर सपा के नेता मनोज सिंह 1090 से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे। सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया।

lucknow-mallhour

नोएडा: किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए हिन्द मजदूर सभा नोएडा के महामंत्री आर पी सिंह , रितेश झा, ललित कुमार , के पी सिंह विमलेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

भारत बंद Live: किसानों ने किया चक्का जाम, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, चले पत्थर

रायबरेली में बंद का असर

रायबरेली: किसानों के समर्थन में विभिन्न संगठनों द्वारा भारत बंद के आवाहन के बाद शहर में भारी पुलिस फोर्स तैनात। जगह-जगह दुकानें खुली, बंद का मिला जुला असर। सिटी मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, कोतवाल व कई दरोगा सहित 200 पुलिसकर्मियों ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च। समाजवादी पार्टी के नेता अपने अपने घर मे नजर बंद। अन्य सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर भी प्रशासन की पैनी नजर।

बागपत में भारत बंद का व्यापक असर

बागपत: भारत बन्द को लेकर किसानों ने जगह-जगह लगाया जाम, मलकपुर शुगर मिल गेट के बाहर लगाया जाम, सड़क पर बैठ गुड़गुडाया हुक्का, बामनोली में बड़ौत- बुढ़ाना मार्ग किया जाम, रँछाड-जीवाना गेट पर भी किसानों ने लगाया जाम, बीच सड़क ट्रैक्टर ट्रॉलियां भी किसानों ने खड़ी की, नेशनल हाइवे 709 बी पर बड़ौत औद्योगिक पुलिस चौकी के पास भी लगाया गया जाम, किसानों के जाम के बीच आरआरएफ व भारी पुलिसबल किया तैनात, हाइवे पर किसानों ने की जमकर नारेबाजी।

ये भी पढ़ें : वैक्सीन का इस्तेमाल: भारतीयों के लिए जानना जरूरी, टीकाकरण में इतना समय

मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो!

सभी देशवासी जानते हैं कि #आज_भारत_बंद_है। इसका सम्पूर्ण समर्थन करके हमारे अन्नदाता के संघर्ष को सफल बनायें।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 8, 2020

जयपुर में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता, चले पत्थर

देश के कई राज्यों में भारत बंद का असर दिख रहा है। जहां किसान सड़क पर उत्तर आये और चक्का जाम कर दिया तो वहीं कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत भी हो गयी। राजस्थान के जयपुर में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गयी। जयपुर में बीजेपी दफ्तर के बाहर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस मौके पर हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एमएलसी विधानसभा में किसान बिल के विरोध में धरने पर बैठे है। सपा भारत बंद का समर्थन कर रही है और इसी कड़ी में बीते दिन किसान यात्रा की शुरुआत की थी। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

दिल्ली आगरा हाइवे 19 को पलवल में किसानों ने जाम किया।

भारत बंद के बीच जावेडकर का बड़ा बयान

भारत बंद के बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि किसानों ने लागत के लिए अतिरिक्त मूल्य की मांग की थी और हम उन्हें लागत से 50 प्रतिशत ऊपर दे रहे हैं। कांग्रेस ने उनके कार्यकाल में कभी कोई पेशकश नहीं की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह देने वाले पीएम मोदी हैं। विपक्ष जो इन कानूनों को वापस लेने के लिए बात कर रहा है वह पाखंडी है, क्योंकि उन्होंने सत्ता में रहते हुए अनुबंध कृषि अधिनियम पारित किया था। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में इन कानूनों को लागू करने की बात कही।

केजरीवाल को पुलिस ने किया नजरबंद

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पुलिस घर में नजरबंद किया है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस केजरीवाल से किसी को मिलने नहीं दे रही है।

ये भी पढ़ें : मोदी ने भरी हुंकार: अब भारत में जल्द होगा 5 जी लॉन्च, जीवन बनेगा आसान

यूपी के बस्ती में सपा नेता पर लाठीचार्ज

उत्तर प्रदेश के बस्ती में भारत बंद के समर्थन में उतरे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी हैं। इसके साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी और सपा जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ हीसहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओ को गांधी नगर से गिरफ्तार पुलिस ने किया

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/12/WhatsApp-Video-2020-12-07-at-21.03.42.mp4"][/video]

दिल्ली यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिक की तरफ से कहा गया है कि टिकरी, झारोदा बॉर्डर, धनसा किसी भी तरह की ट्रैफिक गतिविधि के लिए बंद हैं। बदुसराय सीमा सिर्फ हल्के मोटर वाहनों जैसे कारों और दोपहिया वाहनों के लिए खुली है। झटीकरा सीमा सिर्फ दोपहिया यातायात के लिए खुली है। दौराला, कापसहेड़ा, राजोखरी एनएच-8, बिजवासन/ बजघेरा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा की सीमाएं हरियाणा जाने के लिए खोली गई हैं।

पटना में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात

बिहार की राजधानी पटना में भी किसान यूनियनों ने आज भारत बंद बुलाया है। इसको देखते हुए पटना में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। तो वहीं बिहार सरकार ने सभी जिलों के एसपी को आदेश दिया है कि कानून तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाए।

महाराष्ट्र में किसानों ने रोकी ट्रेन

भारत बंद में लगभग पूरे देश के किसान शामिल है। किसान यूपी हरियाणा, पंजाब और गुजरात से सिंघु बॉर्डर पर मौजूद हैं तो देश के अन्य राज्यों के किसान उनके समर्थन में खड़े हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र में किसान सड़क पर उतर आए हैं और रेल की पटरियों पर बैठ गए। ऐसे में महाराष्ट्र में कई ट्रेनों के रूट बदलने की नौबत आ गयी।

ये भी पढ़ें : इस राज्य में नहीं होगा भारत बंद, CM ने दी चेतावनी, होगी कड़ी कार्रवाई

ओडिशा में दिखा भारत बंद का असर

कृषि क़ानूनों के खिलाफ भारत बन्द का असर ओडिशा में भी दिखने लगा है। यहां किसान धरने पर बैठ गए हैं। कई किसान संगठनों के नेतृत्व में प्रदर्शन हो रहा है। किसान नारेबाजी कर रहे हैं और अपनी मांगों की पूर्ति के लिए सरकार से अपील कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें स्वदेशी वैक्सीन जल्द: भारत बायोटेक ने मांगी अनुमति, फाइजर-सीरम कर चुके आवेदन

मंच पर किसी नेता को इजाजत नहीं-किसान संगठन

सिंधु बॉर्डर पर किसान नेता निर्भय सिंह धुडिके बीते दिन बताया था की उनका विरोध केवल पंजाब तक सीमित नहीं है। कनाडा से जस्टिन ट्रूडो जैसे दुनिया भर के नेता भी समर्थन दे रहे हैं। ये शांतिपूर्ण विरोध है। वहीं किसान नेता डॉ. दर्शन पाल ने कहा कि कल पूरे दिन बंद नहीं रहेगा। दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम होगा। यह एक शांतिपूर्ण बंद होगा। हम अपने मंच पर किसी भी राजनीतिक नेता अनुमति नहीं देंगे।

farmers protest

भारत बंद को 24 दलों का समर्थन मिल है

1. Congress

2. CPI(M)

3. DMK

4. CPI

5. RJD

6. NCP

7. JMM

8. SP

9. Shiv Sena

10. SAD

11.CPI(ML)

12. PAGD (Gupkar Alliance)

13. TMC

14. TRS

15. AIMIM

16. AAP

17. PWP

18. BVA

19. RSP

20. FB

21. SUCI (C)

22. Swaraj India

23. JD (S)

24. BSP

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story