×

किसानों के साथ बड़ा हादसा: प्रदर्शन में पसरा मातम, एक किसान की मौत

शुक्रवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों के ट्रैक्टर ट्राली (Tractor Trolley) को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक किसान की मौत हो गई।

Shreya
Published on: 27 Nov 2020 5:34 AM GMT
किसानों के साथ बड़ा हादसा: प्रदर्शन में पसरा मातम, एक किसान की मौत
X
दिल्ली कूच कर रहे किसानों के साथ हादसा, एक किसान की मौत

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ शुक्रवार को भी किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान दिल्ली प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच किसानों के साथ एक भीषण हादसा हो गया है। दरअसल, दिल्ली कूच कर रहे किसानों के ट्रैक्टर ट्राली (Tractor Trolley) को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। भिवानी जिले के मुंढाल गांव के पास बैरियर पर हुए हादसे में 45 वर्षीय एक किसान की मौत हो गई है।

हादसे में 45 वर्षीय किसान की मौत

ट्रक द्वारा ट्रैक्टर को लगे टक्कर के बाद ट्रैक्टर में सवार 45 वर्षीय धन्ना सिह नामक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, धन्ना सिंह पंजाब के खयाली चेहला वाली गांव जिला मानसा थाना चनीर के रहने वाले थे। इस हादसे से किसानों में क्रोध है। किसानों ने पुलिस को शव को कब्जे में लेने नहीं दिया। हालांकि इस हादसे के बाद भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है।

यह भी पढ़ें: पत्नी के झगड़ों से परेशान शख्स ने उठाया ये कदम, जानकर उड़ जाएंगे होश

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालके के खिलाफ दर्ज किया केस

किसानों के साथ हुए इस हादसे में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस हादसे में एक किसान की मौत हो गई है, जबकि दो किसान घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को रोहतक के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई है।

farmer protest (फोटो- सोशल मीडिया)

दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसान

गौरतलब है कि शुक्रवार को किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। जिसे देखते हुए दिल्ली के पंजाब और हरियाणा सीमा पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि किसान पूरी रात दिल्ली से लगने सीमा पर डेरा जमाए रहे और अब शुक्रवार सुबह से ही कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भारतीय नौसेना का बड़ा हादसा: समुद्र में गिरा फाइटर जेट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अपनी बात पर अड़े हैं किसान

वहीं शुक्रवार को सिंधु सीमा पर दिल्ली पुलिस ने किसानों से बातचीत की और किसानों से वापस जाने की गुजारिश की। साथ ही कोरोना नियमों का उल्लंघन नहीं करने के लिए कहा, लेकिन किसान नहीं माने और दिल्ली जाने पर अड़े हैं। किसानों ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर दिल्ली जाकर रहेंगे। दिल्ली-हरियाणा सीमा पर हालात तनावपूर्ण हैं। तो वहीं यूपी के किसानों ने ऐलान किया है कि वह भी आज भी सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: बारिश मचाएगी कहर: अब बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, यहां जारी हुआ अलर्ट

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story