×

इस चीज से किया यहां बरातियों का स्वागत, सब रह गए अवाक

लॉकडाउन 3.0 जारी है। और इसी बीच लग्न भी चल रहे हैं। लॉकडाउन में शादियों में कमी नहीं आई है, लेकिन शादी करने के अंदाज में कमी आ गई है। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए भोपाल में शादी हुई जहां दूल्हा-दुल्हन तो थे,

suman
Published on: 7 May 2020 5:07 AM GMT
इस चीज से किया यहां बरातियों का स्वागत, सब रह गए अवाक
X

भोपाल : लॉकडाउन 3.0 जारी है। और इसी बीच लग्न भी चल रहे हैं। लॉकडाउन में शादियों में कमी नहीं आई है, लेकिन शादी करने के अंदाज में कमी आ गई है। लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए भोपाल में शादी हुई जहां दूल्हा-दुल्हन तो थे, लेकिन बैंड-बाजा बारात नहीं थे।पूरी तरह से सोशल डिस्टेंस के साथ हुई शादी हर किसी के लिए यादगार रहेगा। इसमें दूल्हे के परिवार का स्वागत फूलों की जगह सेनेटाइजर से किया गया।पंडितजी ने तो मास्क पहना,दूल्हा-दुल्हन के चेहरे खुले हुए थे।

यह पढ़ें....आंध्र प्रदेश में जहरीली गैस लीक, ऐसा भयानक मंजर, सड़क पर ही गिरने लगे लोग

लॉकडाउन में यह भोपाल की पहली शादी थी, यहां बैरागढ़ इलाके में रहने वाले सुनील मूलचंदानी की शादी कोहेफिजा में रहने वाली सुमन मीरचंदानी के साथ हुई। जिसमें 5 बारातियों के साथ दूल्हा बारात लेकर आया और शादी बिना बैंड-बाजे के हुई। दूल्हा-दुल्हन के परिवार वीडियो कॉल के ज़रिए शादी में शामिल हुए और पेटीएम से उन्हें आशीर्वाद के तौर पर नेग दिया। भोपाल में लॉकडाउन में यह पहली शादी थी, जिसमें रस्मों के साथ कोरोना से बचाव की सभी गाइडलाइंस का पालन किया गया। बाराती-घराती ने सोशल डिस्टेंस मेंटेंन की। पंडितजी ने मास्क के पीछे से मंत्र पढ़े।

यह पढ़ें....इन दो हमलों से दहला अमेरिका: ट्रंप ने की कोरोना से तुलना, कहा-ये सबसे भयानक

बदल गया शादी का तरीका बिना कलेक्टर नहीं होगी

कोरोना संकट में शादी का स्वरूप ही बदला हुआ था। यहां बारातियों का स्वागत फूल और इत्र के बजाए सेनेटाइजर से किया गया। बरातियों को सेनेटाइजर की बोतल दी गई और हाथ साफ कराया गया। शादी के बाद डिनर भी हुआ, लेकिन सोशल डिस्टेंस के साथ। लॉकडाउन के 46 दिन हो गए हैं। इसके पहले लॉकडाउन में शादी की अनुमति नही दी जा रही थी। मगर लॉकडाउन 3.0 में शादी की परमिशन दी गयी है। लेकिन, सीमित लोग ही शादी में शामिल हो सकते हैं। इस अनुमति के लिए कलेक्टर भोपाल से परमिशन लेना होगी।

suman

suman

Next Story