×

लाश बन निकले बच्चे: चीखते-पुकारते रहे बेचारे माता-पिता, हादसे से दहल उठा देश

सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। शहर के पास के स्टेशन सूखी सेवनिया इलाके में दर्दनाक हादसे से लोगों की रूह कांप उठी। यहां नाले के किनारे बनी दिवार के गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि ये बच्चे दिवाली पर पुताई और घर का आंगन लीपने के लिए मिट्टी लेने गए थे।

Newstrack
Published on: 9 Nov 2020 8:10 AM GMT
लाश बन निकले बच्चे: चीखते-पुकारते रहे बेचारे माता-पिता, हादसे से दहल उठा देश
X

भोपाल। भोपाल में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। शहर के पास के स्टेशन सूखी सेवनिया इलाके में दर्दनाक हादसे से लोगों की रूह कांप उठी। यहां नाले के किनारे बनी दिवार के गिरने से 4 बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि ये बच्चे दिवाली पर पुताई और घर का आंगन लीपने के लिए मिट्टी लेने गए थे। इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया। बच्चों की उम्र 7 से 12 साल के बीच बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें...SP-BJP में महा टक्कर: अब चुनाव में उतरे ये प्रत्याशी, भाजपा भी हुई तैयार

शहर के सूखी सेवनिया के पास गांव बरखेड़ी में ये दर्दनाक हादसा हुआ। किसी को अंदाजा भी नहीं था, कि घर की लिपाई-पुताई करने के लिए मिट्टी खोदने निकले ये बच्चे कभी वापस ही नहीं आएंगें। मिट्टी खोदने के दौरान नाले की बाउंड्री गिरने से 6 बच्चे मिट्टी में दब गए। इनमें से 4 की दम घुटने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जो दो बच्चें बचे हैं उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक बच्चों के नाम

1.मनोज सिसोदिया पिता बने सिंह बने सिंह उम्र 10 वर्ष निवासी ग्राम दोब बरखेड़ी, सूखी सेवनिया, भोपाल

2. कविता बाई पिता श्यामलाल उम्र 12 साल निवासी बरखेड़ी सुखी सेवनिया भोपाल

3. आशा पिता कैलाश उम्र 7 वर्ष निवासी ग्राम बरखेड़ी सुखी सेवनियाभोपाल

4. गुल्लू भाई पिता प्रभु लाल उम्र 12 वर्ष निवासी सुखी सेवनिया भोपाल

ये भी पढ़ें...अनुच्छेद 370 के मसले पर फिर SC पहुंचे सज्जाद लोन, याचिकाओं पर जल्द सुनवाई की मांग

road accident फोटो-सोशल मीडिया

गंभीर रूप से घायल बच्चे-

1. विक्रम बंजारा पिता विनय सिंह उम्र 7 वर्ष निवासी बरखेड़ी, सुखी सेवनिया भोपाल

2. रोहित पिता कैलाश उम्र 7 वर्ष निवासी बरखेड़ी, सूखी सेवनिया, भोपाल

आज ही यूपी के यमुना एक्सप्रेसवे पर बहुत भीषण हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में मथुरा बॉर्डर के सादाबाद इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर आधा दर्जन गाड़ियों की टक्कर हो गई। भयानक हादसे का शिकार हुए दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इस हादसे का शिकार हुए घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसी दौरान गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हालाकिं इस हादसे के बाद हाथरस के डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़े़ं... शीतकालीन राजधानी जम्मू शिफ्ट, बढ़ेंगी सियासी सरगर्मियां, कड़ी हुई सुरक्षा

Newstrack

Newstrack

Next Story