×

बड़ा बम धमाका! 23 की मौत, कई इमारतें तबाह, हिल गया पंजाब

पंजाब के गुरदासपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने की खबर आ रही है। ये धमाका बटाला स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ है। धमाका इतना भीषण था कि आस-पास के लोग भी भयावह घटना से सदमें में हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 22 March 2023 2:12 PM GMT (Updated on: 30 March 2023 3:30 PM GMT)
बड़ा बम धमाका! 23 की मौत, कई इमारतें तबाह, हिल गया पंजाब
X
पंजाब पटाखा फैक्ट्री

नई दिल्ली : पंजाब के गुरदासपुर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने की खबर आ रही है। ये धमाका बटाला स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ है। इस घटना में अबतक 23 लोगों की मौत हो गई है और करीब 15 लोग घायल हैं। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी मलबे में कुछ लोग फंसे हुए हैं। पटाखा फैक्ट्री की 2 इमारतों में 50 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

धमाके इतना भीषण था कि आस-पास के लोग भी भयावह घटना से सदमें में हैं। और घटनास्थल पर तेजी से इकट्ठा होने लगे। यह हादसा दोपहर के करीब चार बज रहे थे।

धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई है। बाकियों के फंसे होने की खबर आ रही है।

यह भी देखें... 4 पैसे में पेट्रोल! अगर गाड़ी चलाते हैं तो आप भी जान लें ये…

बता दें कि मौके पर दमकल विभाग के कई कर्मी पहुंच चुके हैं। बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची है और बचाव कार्य भी जारी है। लगातार फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार, धुंआ तेज होने के कारण लोगों को इमारतों से बाहर निकालने में दिक्कत हो रही है।

गुरदासपुर के इस हादसे में अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है। और साथ यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि फैक्ट्री वैध थी या नहीं। फैक्ट्री में किस हद तक सुरक्षा के इंतेजाम थे।

यह भी देखें... विल स्मिथ पहुंचे गंगा की शरण में, एक यूजर्स ने ट्विट कर किया ऐसा कमेंट

इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि एसएसपी की अगुआई में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सरकार की ओर से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायल जल्द स्वस्थ हों। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दुख व्यक्त किया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story