×

तबाही बनी बाढ़: जान बचाकर भाग रहे लोग, हाई-अलर्ट हुआ जारी

बिहार में हर साल मानसून का ये महीना तबाही लेकर आता है। उसी तरह इस बार भी बिहार का वही हाल है कि चारों तरफ नजर घुमाने पर अगर कुछ दिखाई देता है तो वो सिर्फ पानी ही पानी है।

Newstrack
Published on: 27 July 2020 12:22 PM GMT
तबाही बनी बाढ़: जान बचाकर भाग रहे लोग, हाई-अलर्ट हुआ जारी
X

पटना। बिहार में हर साल मानसून का ये महीना तबाही लेकर आता है। उसी तरह इस बार भी बिहार का वही हाल है कि चारों तरफ नजर घुमाने पर अगर कुछ दिखाई देता है तो वो सिर्फ पानी ही पानी है। लेकिन इस बार राज्य दोहरी मार की चपेट झेल रहा है। एक तरफ भीषण कोरोना वायरस तो दूसरी तरफ बाढ़ और उससे फैल रही बीमारियां। यहां पर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं तो पहले से ही खस्ता हाल है और अब क्या ही कहना है।

ये भी पढ़ें... अयोध्या में मोदी-मोदी: ठीक 11 बजे का समय याद कर लें, ऐसे होगा भूमि पूजन

11 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित

बिहार में देखते ही देखते पुल ढह जा रहे हैं, सड़कों पर नाव तैर रही हैं। लोग अपने घर छोड़कर राहत कैंपों या सड़क पर रहने को मजबूर हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 15 लाख से ज्यादा की आबादी को इस बार भी बाढ़ का कष्ट झेलना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के 38 में से 11 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया एवं सारण जिले के 86 प्रखंडों के 625 पंचायतों की 14,95,132 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। साथ ही अब तक यहां से निकाले गए 1,36,464 लोगों को 14,011 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।

ये भी पढ़ें... चीन का चमत्कारी विमान: समुद्र और जमीन दोनों में दौड़ेगा, सभी देशों की हालत खराब

5,36,846 आबादी बाढ़ से प्रभावित

संकटग्रस्त इन हालातों में बारिश से सबसे ज्यादा बुरा हाल दरभंगा जिले का है। यहां कई गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। 12 प्रखंडों के 131 पंचायतों की 5,36,846 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

साथ ही हनुमाननगर प्रखंड के विशुनपुर गांव का तो यह हाल है कि लोगों के घरों में पानी घुस आया है और वे घुटने से लेकर कमर तक भरे पानी में रहने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें...किसान हुए मालामाल: लेमन ग्रास की खेती बनी वजह, मोदी ने भी की तारीफ

जारी 17 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के उत्तरी हिस्से में अगले दो दिन फिर तेज बारिश के आसार जताए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने 17 जिलों के डीएम को अलर्ट भेजा है।

ये जिले हैं जहां भारी बारिश के आसार हैं: किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, समस्तीपुर और खगड़िया।

ये भी पढ़ें...सुशांत केस में महेश भट्ट: पुलिस ले गई थाने, 2 घंटे तक चली पूछताछ

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story